कोविड-19 के अप्रत्याशित वृद्धि तथा संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से

लाइट ऑफ बुद्धा धर्मा फाउंडेशन इंटरनेशनल - इंडिया* द्वारा आज 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर जिलाधिकारी को सौपा गया।
             
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित

गयाबिहार
 कोविड-19 के अप्रत्याशित वृद्धि तथा संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से *लाइट ऑफ बुद्धा धर्मा फाउंडेशन इंटरनेशनल - इंडिया* द्वारा आज 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर जिलाधिकारी को सौपा गया।
           विदित है कि *ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर* एक ऐसा उपकरण है, जो ऑक्सीजनयुक्त उत्पाद गैस स्ट्रीम की आपूर्ति के लिए नाइट्रोजन को चुनिंदा रूप से हटाकर गैस आपूर्ति (आमतौर पर एम्बिएंट वायु) से ऑक्सीजन को केंद्रित करता है। इसका उपयोग अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की जगह प्रयोग किया जा सकता है। इसमें रिफिलिंग की आवश्यकता नहीं है एवं यह बिजली से चलता है। इससे लगातार ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकता है।
              जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह सभी 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर मशीन सिविल सर्जन को दिया जाएगा। सिविल सर्जन अपने स्तर से संबंधित अस्पतालों में ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर का उपयोग करेंगे।
                 जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा यह प्रयास है कि समाज के प्रति जो जिम्मेदारी और दायित्व है, उसको निर्वहन करते हुए आज गया जिलावासियों को स्वास्थ्य सुविधा तंदुरुस्त रखने के लिए ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर सहयोग हेतु दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित संस्थाओं को गया जिलेवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की इस तरह की जो व्यवस्थाएं हैं आगे भी बनी रहे। उन्होंने उम्मीद जताया कि सिविल सर्जन के द्वारा इस ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर को नियमित प्रयोग किया जाए।  
           इसी प्रकार 400 अदद पल्स ऑक्सीमीटर
*एनसीसी लिमिटेड* के जेनेरल मैनेजर श्री सुधीर श्रीवास्तव, एजीएम श्री गिरीश कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी को सौंपा गया।
            जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये सभी 400 ऑक्सीमीटर सिविल सर्जन को दिया जाएगा।सिविल सर्जन अपने स्तर से सभी आशा/एएनएम को ऑक्सीमीटर देंगे, जो डोर टू डोर अभियान के तहत होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजो का ऑक्सीजन लेवल जांच करने में प्रयोग किया जाएगा।
           इसके साथ ही *एनएच-83* के द्वारा 10 ऑक्सीमीटर, 100 बोतल सैनिटाइजर (500ml) एवं 5,000 अदद सर्जिकल मास्क जिला प्रशासन को सौपा गया है। 
            इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता श्री शैलेश दास तथा वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग श्री अभिषेक कुमार, डीपीएम स्वास्थ्य श्री नीलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।