जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कोविड 19 संक्रमण के बचाव एवं सुरक्षा


रिपोर्टः डीके पंडित
गया,बिहार।
जिल पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कोविड 19 संक्रमण के बचाव एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों यथा कोरोना टेस्टिंग, कोरोना टीकाकरण, सामुदायिक रसोई की समीक्षा, होम आइसोलेशन में मरीजो की स्थिति की समीक्षा, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर में बेड की उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया।*
                    बैठक में डीपीएम स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि ज़िले में अबतक 14,52,236 लोगों का सैंपल लिया गया है, जिसमें 29,395 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 27,696 लोग रिकवर हो चुके हैं। ज़िले में अबतक 182 लोगों की मृत्यु हुई है। ज़िले में 1,517 एक्टिव केस हैं। 1,348 लोग होम आइसोलेशन में भर्ती हैं।
                  बैठक में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर की समीक्षा में बताया गया कि ज़िले में कुल 15 लोग भर्ती हैं, जिसमे अम्बेडकर छात्रावास, मानपुर में 02, गया संग्रहालय में 05, एएनएम शेरघाटी में 02 एवं एएनएम टिकारी में 04 मरीज भर्ती हैं।
                   बैठक में सामुदायिक रसोई की समीक्षा में बताया गया कि ज़िले में 27 स्थानों पर रसोई चलाया जा रहा था। प्रखंडों के आवश्कतानुसार 09 अतिरिक्त स्थानों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। अब ज़िले में 36 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमे आज 5,352 लोगों ने दिन का भोजन एवं 4,212 लोगों ने रात्रि भोजन किया है। आज कुल 9,564 लोगों में भोजन किया। 
                   *बैठक में सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि एनएच 83 के माध्यम से 5,000 अदद सर्जिकल मास्क, 100 बोतल सैनिटाइजर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि आवश्यक्तानुसार सामुदायिक रसोई में सर्जिकल मास्क एवं सैनिटाइजर भेजवाना सुनिश्चित करेंगे। 
                   बैठक में ट्रैकिंग एंड मोनिटरिंग सेल की समीक्षा में बताया गया कि ज़्यादा संक्रमित क्षेत्रो में हेल्थ टीम भेजवाकर कोरोना जांच करवाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि अभी तक जिस संक्रमित क्षेत्र में कोविड टेस्ट नहीं हुआ है, कल वैसे क्षेत्रों में शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करेंगे। 
                   बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, आपदा शाखा ने बताया कि *राज्य सरकार द्वारा कोरोना से मृत्यु हुए लोगों के आश्रितों को सहायता राशि दिया जाता है।* इसी परिप्रेक्ष्य में गोल बगीचा, डेल्हा के निवासी श्री रमेश प्रसाद (66 वर्ष) की मृत्यु कोरोना के कारण एम्स, पटना में दिनांक-31.12.2020 को हुई थी।* उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से जो विवरण उपलब्ध कराई गई है, उसमें स्व० रमेश प्रसाद का मोबाइल नंबर अंकित नहीं था एवं उनका पूर्ण पता नही रहने के कारण उनके आश्रितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिस कारण स्व० रमेश प्रसाद के आश्रितों को सहायता राशि नहीं दिया जा सका। आपदा प्रभारी ने उनके आश्रितों से अनुरोध किया है की यथाशीघ्र जिला आपदा शाखा, गया से सम्पर्क स्थापित कर सहायता राशि लेना सुनिश्चित करें। 
                   *जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई संस्था कोरोना काल मे समाजहित/जनहित में जिलेवासियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु स्वास्थ्य उपकरण दान स्वरूप देना चाहते हैं, तो 9958554719 अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-0631-2222253/2222259 पर सम्पर्क कर सकते हैं।*
                    बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सहायक समाहर्त्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्राचार्य, मगध मेडिकल, निदेशक, डीआरडीए, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर/नीमचक बथानी, डीपीएम स्वास्थ्य, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।