शिवपुरी जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

शिवपुरी  जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

 
 
शिवपुरी ब्रेकिंग न्यूज
 

शिवपुरी, 01 दिसम्बर 2020/ शिवपुरी जिले में विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर को प्रातः 12 बजे से एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.एस चैहान, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आशीष व्यास एवं नोडल अधिकारी (एड्स) श्री शीतल व्यास, जिला कार्यकम मैनेजर (एन.एच.एम), ए.आर. टी सेन्टर शिवपुरी का समस्त स्टाफ, आई.सी.टी.सी केन्द्र करैरा, शिवपुरी का समस्त स्टाफ, ब्लड बैक, ए.एन.एम ट्रेनिग सेन्टर की प्रशिक्षणार्थी ए.एन.एम. जिला क्षय केन्द्र (टी.बी अस्पताल) संकल्प समाज सेवी संस्था, आई.सी.एम.आर, पी.पी.एस.ए, आदि का समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.एल.शर्मा ने विश्व एड्स दिवस की इस वर्ष की थीम  Global Solidarity, Shared Responsibility (वैश्विक एकजुटता, साझा जिम्मेदारी) है। इस थीम के बारे में लोगो को जन जागरूकता करने एवं एड्स बीमारी बचाव, जांच एवं उपचार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.एस चौहान ने एड्स दिवस पर एड्स के टोल फ्री नम्बर 1097 के बारे में लोगो को बताया। उन्होंने कहा कि इस नम्बर से हम एच.आई.वी एवं एड्स के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जिला क्षय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आशीष व्यास द्वारा बताया गया कि शिवपुरी जिले में 21 एफ.आई. सी.टी.सी केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जिन पर प्रत्येक गर्भवती महिला एवं हाई रिस्क केस एवं टी.बी के संभावित मरीजों की एच.आई.वी जांच होल ब्लड एच.आई.वी टेस्ट किट से की जाती है। शिवुपरी जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा तथा जिला चिकित्सायलय शिवपुरी में आई.सी.टी.सी (एकीकृत जांच एवं परामर्श केन्द्र ) केन्द्र की स्थापना की गई है। जांच में पॉजीटिव होने पर आई.सी.टी.सी केन्द्रो में कन्फर्मेट्री जांच की जाती है। शिवपुरी जिले में टी.बी अस्पताल केम्पस में ए.आर.टी केन्द्र संचालित है, ऐसे केवल 18 केन्द्र ही मध्यप्रदेश में है। ए.आर.टी केन्द्र में एच.आई.वी पॉजीटिव व्यक्ति की जांच एवं उपचार निशुल्क किया जाता है। ए.आर.टी केन्द्र शिवपुरी में जिला गुना, अशोकनगर एवं श्योपुर जिले के मरीजो को भी ए.आर.टी शिवपुरी जांच एवं उपचार की सेवाऐं प्रदान करता है।
जिला कार्यक्रम मैनेजर (एन.एच.एम) श्री शीतल व्यास द्वारा उपस्थित लोगों को बताया कि एड्स बीमारी से बचने के लिये एड्स का ज्ञान ही उसका उपचार है। श्री  व्यास ने बताया कि 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक विश्व एड्स दिवस पखवाडा बनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक गर्भवती महिला, टी.बी मरीजो, हाई रिस्क ग्रुप के लोगों की एच.आई.वी की जांच नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर की जाएगी।