भाजपा जिला की ओर से 1476 बुथों पर संगठन ही सेवा है के तहत मास्क और साबुन का वितरण

रिपोर्टः डिके पंडित बिहार से
      प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की मन की बात 2155बुथों पर भाजपा बुथ अध्यक्षों के अगुवाई में सुनी गई है।
          भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता अपने अपने बुथ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के द्वारा मन की बात सुनने के बाद अपने अपने गांव में मास्क, साबुन और सेनेटाइजर का वितरण किया।
      अपना बुथ कोरोना मुक्त के नारा को चरितार्थ करते हुए अपने ग्रामीणों से मिलकर कोरोना गाइड पालन करने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
         भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज भारत सरकार के सात साल पूरा होने पर  यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी।सात सालों में नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी अग्रसर है ।भारत ने कोरोना से लड़ाई में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत ही कुशलता पूर्वक निपटने कार्य किया है।आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन का अविष्कार कर लोगों को राहत प्रदान किया। आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना वायरस  से लड़ने के लिए  2 डीजी नामक दवा का अविष्कार कर विश्व को एक दिशा दिखाने का काम किया है।भारत आज धारा 370, राममंदिर का निर्माण, जीएसटी लागू करना, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेक इन इंडिया के दिशा में कार्य किया जा रहा है।आजादी के बाद बहुत बहुत सारे गांवों में बिजली नहीं थी, वहां बिजली की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने इमामगंज मंडल के बुथ नं.213और बुथ नं.215 पर सेवा ही संगठन के तहत मास्क और साबुन का वितरण किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा मन की बात 215नं बुथ  पर सुना। गया जिला के सभी जिला के पदाधिकारी अपने अपने बुथ पर मन की बात के साथ मास्क और साबुन का वितरण किया
     शामिल पदाधिकारियों के नाम भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार, प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह दांगी, डॉ अनुज कुमार, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, जिला मंत्री वेंकटेश शर्मा, नीमा कुमारी, सम्फुल देवी, सत्येन्द्र पाण्डेय, विनोद सिंह, किरण पाण्डेय, वंदना कुमारी, अभिषेक कुमार, धर्मेन्द्र यादव, दीपक पाण्डेय, गजेन्द्र दास, संजय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार सिंह,