ऑस्ट्रेलिया महादेश के मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल संस्था द्वारा 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर

गया, 01 जून 2021,
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
 जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह को *ऑस्ट्रेलिया महादेश के मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल संस्था* द्वारा 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर, जो 8 लीटर प्रति मिनट की दर से हाई स्पीड में फ्लो करता है तथा रिसमित कंपनी का 7 वाईपैक मशीन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया। 
           विदित है कि *ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर* एक ऐसा उपकरण है, जो ऑक्सीजनयुक्त उत्पाद गैस स्ट्रीम की आपूर्ति के लिए नाइट्रोजन को चुनिंदा रूप से हटाकर गैस आपूर्ति (आमतौर पर एम्बिएंट वायु) से ऑक्सीजन को केंद्रित करता है। इसका उपयोग अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की जगह प्रयोग किया जा सकता है। इसमें रिफिलिंग की आवश्यकता नहीं है एवं यह बिजली से चलता है। इससे लगातार ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकता है।
            जिला पदाधिकारी ने ऑस्ट्रेलिया महादेश के मेडिकल ऑक्सीजन फॉर ऑल संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इन संबंधित उपकरणों की विशेष आवश्यकता है।
          जिला पदाधिकारी ने सभी 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर मशीन तथा 02 बाईपैप मशीन सिविल सर्जन को हैंड ओवर किया। सिविल सर्जन अपने स्तर से संबंधित अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही 5 बाईपैप मशीन अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल को मरीजों की बेहतर इलाज के लिए हैंड ओवर किए गए हैं।
इसके उपरांत *हेल्थ इंडिया हॉस्पिटल* की ओर से 25 पीपीई किट, 30 ऑक्सीजन फ्लो मीटर तथा 25 कैनुएला दिया गया।
             इस अवसर पर सिविल सर्जन, सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता श्री अभिषेक कुमार, प्राचार्य, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, डीपीएम स्वास्थ्य सहित अन्य उपस्थित थे।