कोविड 19 टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक


              रिपोर्टःडीके. पंडित
गयाबिहार      गया, 03 जून, 2021, *जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कोविड 19 टीकाकरण से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक में ज़िले के लोगों को शत प्रतिशत टीका लेने हेतु बैठक में कई निर्णय लिए गए।*
                    बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीका लगाया जा रहा है, जिसकी रफ्तार काफी धीमी है। टीकाकरण कार्य मे आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, गया नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जीविका द्वारा टीकाकरण में और अधिक सहयोग की आवश्यकता है। 
                    सब्ज़ी मंडी, बाजार समिति, स्ट्रीट वेंडर, फल विक्रेता, ऑटो रिक्शा संगठन, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, बस ओनर एसोसिएशन, महिला आरोग्य समिति, अर्बन स्लम एरिया क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य किये जाने के संबंध विचार विमर्श किया गया। साथ ही टीकाकरण सत्र स्थल पर मूलभूत सुविधा यथा पंखा, पेयजल, कुर्सी, बिजली का रहना आवश्यक है।
                    टीकाकरण के प्रचार प्रसार हेतु पब्लिसिटी मटेरियल पर जोर दिया गया। टीकाकरण स्थल पर एम्बुलेंस, चालक का नंबर तथा एम्बुलेंस वाहन का नंबर रहना आवश्यक है। टीका एक्सप्रेस द्वारा पूर्वाह्न 09 बजे से टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया गया।
                    बैठक में रिपोर्टिंग एवं मूल्यांकन के विषय मे भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई। 
                    ● गया नगर निगम को टीकाकरण हेतु 08 वाहन तथा प्रत्येक नगर परिषद को 02-02 वाहन, कुल 14 टीकाकरण एक्सप्रेस वाहन की आवश्यकता शहरी क्षेत्रों में बतायी गयी। 
                    ● जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि यथासंभव सरकारी भवन में भी टीकाकरण कराई जाए। प्रत्येक वाहन पर एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए। 
                    ● टीकाकरण स्थल, समय एवं तिथि के बारे में पूर्व से ही माइकिंग कराना आवश्यक है ताकि लोगों को जानकारी हो सके। 
                    ● प्रयास करें कि मानसून के पूर्व शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाए। 
                    बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, एएसपी, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य, डीपीएम जीविका, एसएमओ, डीआईओ, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित अन्य पदाधिकारी/चिकित्सक उपस्थित थे।