मलेरिया उन्मूलन कार्ययोजना के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु समिति गठित

शिवपुरी, 04 जून 2021/ राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में कार्य करने और कार्ययोजना के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर रहेंगे। जबकि सदस्य के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, उपसंचालक कृषि विभाग, जिला उद्योग विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग के जिला अधिकारी, जिला अध्यक्ष इंडियन मेडीकल ऐसोसिएशन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं अन्य सहयोजित सदस्य जिला समन्वयक फैमिली हैल्थ इंडिया शिवपुरी को रखा गया है।