जिले में 65.22 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी, 17 जून 2021/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक 65.22 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 33.74 मि.मी.औसत वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 82 मि.मी., बैराड़ में 55 मि.मी., पोहरी में 73 मि.मी., नरवर में 66 मि.मी., करैरा में 86 मि.मी., पिछोर में 36 मि.मी., कोलारस में 25 मि.मी., बदरवास में 84 मि.मी. एवं खनियाधाना में 80 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।