सशस्त्र सीमा बल ने किया फलदार वृक्षों की रोपाई 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी बाराचट्टी (गया)

सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी बीबीपेसरा के द्वारा आज स्थानीय श्री सतानंद उच्च विद्यालय सुलेबट्टा के प्रांगण में कई फलदार वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर आदित्य कुमार ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ जन कल्याण कार्यक्रम, वन्य जीव संरक्षण तथा पौधारोपण कर के जिले में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ।इसके अलावे सामाजिक चेतना अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आज सुलेबट्टा स्थित श्री शतानंद उच्च विद्यालय के प्रांगण में शीशम, कटहल ,अमरूद, आंवला ,सीताफल आदि के करीब 262 वृक्षों का रोपाई की गई ।इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों के अलावे विद्यालय के शिक्षकों में उमेश प्रसाद ,मो. तब्बू तलहा ,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ,बिरजू शाह, विद्यानंद दुबे ,राजेंद्र जाधव, रामाश्रय प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।