बस एवं स्कॉर्पियो में हुई भीषण टक्कर

बस एवं स्कॉर्पियो में हुई भीषण टक्कर                             अजय कुमार पाण्डेय/  अनिल कुमार विश्वकर्मा।               औरंगाबाद: ( बिहार ) रफीगंज -  गोह मेन रोड से *मखदुमपुर* गांव पहुंचते ही पूरब दिशा की ओर निकली *आती -  ददरेजी मुख्य पथ* पर *रामपुर गांव के समीप बघा पुल के पास बस एवं स्कार्पियो की हुई भीषण टक्कर* में  स्कॉर्पियो चालक बुरी तरह जख्मी‌ हो गया! जिसे आनन - फानन में *रफीगंज अस्पताल* में भर्ती कराया गया! मौके पर *रफीगंज थाना* की पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली! इसके बाद  दोनों वाहन को जप्त कर थाना ले आई। भीषण टक्कर हुई दोनों वाहन में *बाराती* सवार थे!  दोनों वाहनों में भीषण टक्कर होने की वजह से *स्कॉर्पियो चालक गंभीर स्थिति* में था! शेष दोनों वाहन में सवार कुछ लोगों को *हल्की-फुल्की चोटें* भी लगी है!  बताया जाता है कि *स्कॉर्पियो चालक रफीगंज के झिकटिया निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद दुलारे* है और *बस बड़गांव* गांव की है!