राज्य सरकार द्वारा कोरोना से मृत्यु हुए लोगों के आश्रितों को सहायता राशि


रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार 
 राज्य सरकार द्वारा कोरोना से मृत्यु हुए लोगों के आश्रितों को सहायता राशि दिया जा रहा है। 
                इसी परिप्रेक्ष्य में वरीय उप समाहर्त्ता, जिला आपदा शाखा द्वारा बताया गया कि 09 मृतक लोगों के आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु उनका पता, मोबाइल नंबर स्पष्ट/पूर्ण नहीं रहने के कारण कठिनाई हो रही है। मृतक की विवरण इस प्रकार है -
        1. मृतक उमेश प्रसाद (58), गया कि मृत्यु दिनांक-08.05.2021 को वीआईएमएस, पावापुरी में हुई है।
        2. मृतक सुरेंद्र सिंह (72), एपी कॉलोनी, गया कि मृत्यु दिनांक-07.05.2021 को एएनएमएमसीएच, गया में हुई है। 
        3. मृतक अमरेंद्र कुमार सिंह (69), नई गोदाम, गया कि मृत्यु दिनांक-12.05.2021 को एएनएमएमसीएच, गया में हुई है। 
        4. मृतक मुस्तरी परवेज (68), पति-अनिसुर रहमान, नई करीमगंज, गया कि मृत्यु दिनांक-13.04.2021 को एएनएमएमसीएच, गया में हुई है। 
        5. मृतक बेबी देवी (40), सुदामा शर्मा, पुरानिया अरवल की मृत्यु दिनांक-25.04.2021 को एएनएमएमसीएच, गया में हुई है। 
        6. मृतक अंजू सिंह (55), पति-ब्रजेश कुमार, गया कि मृत्यु दिनांक-01.05.2021 को एनएमसीएच पटना में हुई है।
        7. मृतक भगवान सिंह (52), पिता-कपिल देव सिंह, रामनगर, मानपुर की मृत्यु दिनांक-25.04.2021 को एएनएमएमसीएच, गया में हुई है। 
        8. मृतक मलका परवीन (30), गया कि मृत्यु दिनांक-25.04.2021 को वीआईएमएस, पावापुरी में हुई है।
        9. मृतक रमेश प्रसाद (66), रेलवे स्टेशन, गोल बगीचा, गया कि मृत्यु दिनांक-31.12.2020 को एम्स, पटना में हुई है।
                 उपरोक्त मृतक के आश्रितों से वरीय उप समाहर्त्ता, जिला आपदा शाखा ने अनुरोध किया है की यथाशीघ्र जिला आपदा शाखा, गया से सम्पर्क स्थापित कर सहायता राशि लेना सुनिश्चित करें।