कुशासन मुक्ति आंदोलन कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले सेवादल बोर्ड कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया 


रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार 

कुशासन मुक्ति आंदोलन 
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर आज दिनांक 28 जुन 2021से सम्पूर्ण भारत में मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खस्ता हाल आर्थिक स्थिति के खिलाफ   कुशासन मुक्ति आंदोलन  का शुभारंभ गया शहर के चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय से शुरू किया गया।
         कुशासन मुक्ति आंदोलन कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले सेवादल बोर्ड कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया, फिर झंडे को सलामी दे कर शपथ लिया गया।
       कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी ने किया।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सह कार्यक्रम समन्वयक मध्य दक्षिण बिहार प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि देश की जनता बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी से त्राहि, त्राहि कर रही है, तो दूसरी ओर देश में विगत सात वर्षों से सत्तासीन मोदी सरकार आमजन को फर्जी राष्ट्रवाद, दिखावे वाली धर्मवाद, के नाम पर गुमराह करने के साथ, साथ अपनी नाकामी का ठीकरा नेहरू गांधी परिवार एवम् कांग्रेस पार्टी पर फोड़ने का काम करते आ रही है।
          आज वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के पहली एवम् दूसरी लहर के लिए पूरी तरह जिम्मेवार मोदी सरकार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के बेहतर सलाह भी शुरू में नागवार लगा फिर बाद में वही काम किया गया।
       कार्यक्रम में उपस्थित नेताओ कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, देश के साहसी, सजग इमानदार कर्तव्य निष्ट विपक्ष की भूमिका निभाने वाले जनप्रिय लोकप्रिय श्री राहुल गांधी जी ही एकमात्र ऐसे नेता है, जो मोदी सरकार के गालत नीतियों का विरोध सम्पूर्ण भारत में कर रहे है।
        कार्यक्रम में शामिल लोगो ने टीकाकरण अभियान की गांव, पंचायत, प्रखंड एवम् जिला स्तर तक निगरानी करने तथा सभी को मुफ्त टीकाकरण सुनिश्चित कराने हेतु पूरे गया जिला में कांग्रेस पार्टी काम करेंगी।
       डीजल, पेट्रोल घरेलू गैस मूल्यवृद्धि के खिलाफ जन आंदोलन को धारदार बनाने तथा वृहद कार्यक्रम जिसमें सभी डीजल पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर विरोध प्रदर्शन करने के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जाएगा।
       सरसो तेल, रिफाइन, डालडा, दाल , आटा , आलू, प्याज आदि की महंगाई को कम करने हेतु घर, घर की महिलाओं को एकजुट कर प्रदर्शन किया जाएगा।
         कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महिला संयोजिका ला छो देवी, प्रदेश सेवादल महासचिव अमरजीत कुमार, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, बाबू लाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विनोद बनारसी, भगवान मिस्त्री, मनीष कुमार, सोमनाथ पासवान, विनय कुमार सिन्हा, श्रवण पासवान, सुरेन्द्र मांझी, मो अजहरुद्दीन, अरुण कुमार पासवान, सुजीत गुप्ता सहित अन्य नेताओ ने अपने अपने विचार रखे तथा सम्पूर्ण जिला में  कुशासन मुक्ति आंदोलन  कार्यक्रम को जन, जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।