बिहार के सभी नगर निकायों के ए कल पदो का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने कि सरकार की पूर्व की घोषणा का जल्द अधिसूचना जारी हो - कांग्रेस 


रिपोर्टःडीके पंडित
पटना 

       अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह, पूर्व विधायक मो खान अली, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, मो सरवर खान, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, सकलदेव चंद्रवंशी, ब्रजेश राय, शिव कुमार चौरसिया, सुनिल कुमार राम, धीरेन्द्र कुमार,अमरजीत कुमार,मो अजहरुद्दीन, सुरेन्द्र मांझी, श्रवण पासवान, विनय कुमार सिन्हा, अरुण कुमार पासवान आदि ने राज्य सरकार से आगामी नगर निकायों के चुनाव में नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के चेयमैन, डिप्टी चेयरमैन, तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने कि वर्षों से किए गए वादों के अनुरूप अधिसूचना जारी करने कि मांग की है।
        नेताओ ने कहा की सरकार जिस प्रकार कुछ माह पहले नए नगर निकायों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी, उसी प्रकार ए कल पदो का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने की भी अधिसूचना जारी करे।
           नेताओ ने कहा की नगर निकायों के ए कल पदो का चुनाव सीधे जनता के द्वारा होना लोकतंत्र के लिए बेहतर होने के साथ , साथ इन पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधि पहले से ज्यादा मजबूत और सशक्त होंगे। क्योंकि वर्षो से चली आ रही परंपरा जिसमें वार्डो के चुने प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव होने में काफी अनियमितता, खरीद, फरोख्त, होने के साथ, साथ उन्हे हमेशा पद से गिराने, हटाने का भी भय बने रहने से उनके द्वारा जनता के काम, विकास में कमी होती है।
       नेताओ ने कहा को देश के अन्य राज्यो में नगर निकायों में 
ए कल पदो का चुनाव सीधे जनता के द्वारा होता है, इस लिए सन् 2022 में बिहार में होने वाले नगर निकायों के चुनाव में मेयर, डिप्टी मेयर, चेयरमैन, उप चेयरमैन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ए कल पदो का चुनाव सीधे जनता द्वारा कराने की सरकार की पूर्व की घोषणा को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए।