विधिक सेवा प्राधिकार, गया एवं शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

विधिक सेवा प्राधिकार, गया एवं शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
  गया, 01 जुलाई, 2021,
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार
 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निदेशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया एवं शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 10 जुलाई 2021 को पूर्वाहन 10:30 बजे से किया जा रहा है।
              राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 (एन०आई० एक्ट) के तहत बैंक ऋण वसूली वाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधित विवाद, सुलहनीय आपराधिक सुलहनीय मामलों और वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, (एमएसीटी) वाद, भूमि अधिग्रहण, नाप एवं तौल के मामलों, राजस्व मामले इत्यादि से संबंधित मामलों का सुलह समझौता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
              उपरोक्त प्रकार के वादों के पक्षकारों से आग्रह है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 10 जुलाई 2021 को पूर्वाहन 10:30 बजे से सुलह समझौते के आधार पर बिना खर्च/मुफ्त समाप्त कराएं।
              अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7070092411 पर संपर्क किया जा सकता है।