कोविड-19 टीकाकरण के मेगा कैंप में कल 33000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 77% है। गया, 03 जुलाई 2021,

कोविड-19 टीकाकरण के मेगा कैंप में कल 33000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 77% है। 
  गया, 03 जुलाई 2021,
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार
 गया जिले में कोविड-19 टीकाकरण के मेगा कैंप में कल 33000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 77% है।  इस कार्य में शेरघाटी द्वारा 116% , बाराचट्टी द्वारा 110%, परैया द्वारा 106%, इमामगंज तथा मानपुर प्रखंड द्वारा 102% वजीरगंज प्रखंड द्वारा 92% तथा नगर प्रखंड द्वारा 87% उपलब्धि प्राप्त की गई है। मेगा कैंप हेतु कुल 129 टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए थे, जिसमें 53 सत्र स्थल गया शहरी क्षेत्र से संबंधित थे।
   जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज जिले में कुल 100 टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए थे, जिसमें 14545 लोगों को टीका दिया गया, जो लक्ष्य का 33% है। शहरी क्षेत्रों में आज 9190 लोगों को टीका लगाया गया।