भाजपा सरकार की लूटनिती के खिलाफ कांग्रेस जनता को महंगाई से राहत दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगा - कांग्रेस विश्वनाथ आनंद रीडर्स मैसेंजर नेटवर्क

भाजपा सरकार की लूटनिती के खिलाफ कांग्रेस जनता को महंगाई से राहत दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगा - कांग्रेस
विश्वनाथ आनंद रीडर्स मैसेंजर नेटवर्क
   गया( मगध बिहार)-  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस पार्टी के चरणबद्ध आंदोलन के तहत ८ जुलाई २०२१ को गया जिला महिला कांग्रेस एवम् कांग्रेस सेवादल, इंटक के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गया जंक्शन के पश्चिमी निकास द्वार हिन्द लेे मैदान के समीप भारी संख्या में महिला, पुरुष, अपने, अपने हाथो में थाली, सरसो तेल की खाली बोतल, खाली गैस सिलिंडर, आदि के साथ प्रदर्शन किया एवम् ताली, थाली बजाकर  महंगाई विरोधी नारे लगाए।
        कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की लुटनिती के खिलाफ जनता को महंगाई से राहत दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।गया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक ला छो देवी ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल घरेलू गैस मूल्यवृद्धि से सभी खाद्य सामग्रियों की कीमत बढ़ गई है, सरसो तेल की कीमत आसमान छू रही है, जिससे गृहिणियों के आंखो में आंसू छलक रहे हैं, आज के इस विरोध प्रदर्शन में गृहिणियों की उपस्थिति सबसे ज्यादा है। विरोध प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, राजू कुमार चंद्रवंशी, गुड़िया देवी, आशा देवी, लालती देवी, शकीला देवी, मदीना खातून, ब्रजेश राय,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, शिव कुमार, श्रवण पासवान, वीरेंद्र पासवान, जितेंद्र यादव,सुभाष यादव, आदि शामिल होकर जम कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। नेताओ, कार्यकर्ताओं * देखो ये भाजपा का खेल २००₹/लीटर सरसो तेल, १०३₹/लीटर पेट्रोल, ९७₹/लीटर डीजल, ९४० ₹/ सिलिंडर गैस भेल * , * हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है*, * कांग्रेस पार्टी ने ठाना है, जनता को महंगाई से राहत दिलाना है l गगनभेदी नारो को बुलंद किया ।नेताओ ने कहा की १४ जुलाई २०२१ के गया शहर में साईकिल यात्रा में महिलाएं भी दर्जनों रिक्शा पर सवार होकर महंगाई विरोधी नारा लगा कर आमजनता को आंदोलन से जोड़ेंगे।