कोठवारा - दनई नहर पुल पर *साप्ताहिक बाजार लगाने हेतु* विधिवत किया गया उद्घाटन।

कोठवारा - दनई नहर पुल पर  *साप्ताहिक बाजार लगाने हेतु* विधिवत किया गया उद्घाटन।    ‌                        अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा।                    औरंगाबाद: ( बिहार ) बुधवार दिनांक - 09 दिसंबर 2020 को *रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कोटवारा - दनई नहर पुल* पर  *साप्ताहिक बाजार लगाने* के लिए ग्रामीणों ने *लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके एवं हाल ही में संपन्न बिहार - विधानसभा चुनाव 2020 मे रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी रह चुके मनोज कुमार सिंह* को आमंत्रित कर विधिवत उद्घाटन कराया! श्री सिंह ने भी संवाददाता से वार्ता करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों द्वारा इस प्रकार का लिया गया निर्णय एक सराहनीय कदम है! जिस प्रकार से *कोरोना काल में* समस्त देशवासियों ने कष्ट झेला है! यह कदापि भुलाया नहीं जा सकता! यदि इस प्रकार का *कोटवारा - दनई नहर पुल पर* गांव के ग्रामीणों ने *स्थानीय स्तर पर साप्ताहिक गौतम बुद्ध हॉट* के नाम से प्रत्येक बुधवार को बाजार लगाकर व्यवसाय करने का निर्णय लिया है तो इसका सभी लोगों को *स्वागत किया जाना* चाहिए! इससे लोकल स्तर पर कम से कम हर व्यक्ति की आमदनी भी बढ़ेगी और कम से कम अपने घर पर ही रहते हुए लोग विभिन्न प्रकार के आवश्यक *सब्जियों का उत्पादन कर लोकल स्तर पर* ही धंधा कर अपनी आमदनी भी बढ़ाने में कामयाब होंगे! इसके अलावे कम से कम कई गांवों को *फायदा* भी मिलेगा!   इस कार्यक्रम में श्री सिंह के अलावे स्थानीय स्तर पर भी कई गणमान्य लोग शामिल होकर विधिवत उद्घाटन किया!