जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव, 2021 को सफलतापूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित। गया, 10 जुलाई, 2021, रिपोर्टःड

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव, 2021 को सफलतापूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित।
           गया, 10 जुलाई, 2021, 
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव, 2021 को सफलतापूर्वक, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने हेतु सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक निदेश दिया गया। 
               बैठक में मतदाता सूची तथा मतदान केंद्र के परिवर्तन संबंधी संशोधित प्रस्ताव 02 दिनों के अंदर भेजने, आरक्षण, कम्युनिकेशन प्लान, ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का चयन, कार्मिकों का प्रशिक्षण, नामांकन की तैयारी, वाहन का आंकलन, ईवीएम के माध्यम से प्रशिक्षण का विशेष कार्यक्रम, सेक्टर दंडाधिकारी का प्रस्ताव तथा पदस्थापन, विधि व्यवस्था, कोविड 19 प्रोटोकॉल का निर्धारण, मतदान सामग्री का आंकलन, ईवीएम का एफएलसी के लिए टीम की तैयारी इत्यादि आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। 
               बैठक में ज़िला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि -
             1. नए नगर निकाय बनने से पंचायत का नाम बदलने के कारण संशोधित मतदाता सूची का प्रस्ताव 2 दिनों के अंदर भेजें ताकि आयोग से अनुमोदन प्राप्त किया जा सके।
            2. बैठक में निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनः एक बार मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर लें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केंद्र मुखिया के घर से 100 मीटर की अधिक दूरी पर बनाया गया है। 
            3. जिला पदाधिकारी ने ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का अच्छी तरह चयन कर लेना का निदेश दिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर लें ताकि सुरक्षा एवं स्थान की सुविधा इत्यादि की समीक्षा हो सके। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रजगृह तथा मतगणना स्थल का प्रस्ताव अनुमण्डल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त अनुमोदन से भेजेंगे। 
            4. बैठक में बताया गया की प्रखंड स्तर पर अनुमंडल स्तर पर तथा जिला स्तर पर कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा जिसमें कोविड-19 का विशेष अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जोर देकर कहा कि ईवीएम की ट्रेनिंग अच्छी तरह तथा गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है क्योंकि  पंचायत चुनाव ईवीएम के माध्यम से पहली बार हो रहा है।
            5. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सेक्टर का निर्धारण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त अनुमोदन से प्रस्ताव 13 जुलाई, 2021 तक अवश्य भेजना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर पर होता है अतः विधि व्यवस्था का संधारण अच्छी तरीके से होना आवश्यक है इसके लिए यह आवश्यक है कि सेक्टर दंडाधिकारी तथा सेक्टर का निर्धारण सही तरीके से किया जाए।
            6. बैठक में थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों/गुंडा तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। 
            7. जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्रखंड स्तर पर कोषांग का गठन कर दो दिनों के अंतराल पर कोषांगों के कार्यों की समीक्षा अवश्य करें। साथ ही इलेक्शन प्लानर में दिए गए समय सीमा के अनुसार ससमय कार्य करना सुनिश्चित करें। 
            8. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में परिवहन व्यवस्था तथा मतदान सामग्री के संबंध में भी आवश्यक निदेश दिए गए। 
            9. कोषांगों के सभी वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिला स्तर पर कोषांगों की नियमित बैठक कर कार्यों की समीक्षा अवश्य करें।
                बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।