केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दशरथ मांझी को भारत रत्न की मांग का समर्थन पर हम नेताओं में खुशी की लहर

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दशरथ मांझी को भारत रत्न की मांग का समर्थन पर हम नेताओं में खुशी की लहर

 

रिपोर्टःडीके पंडित

पटना

       

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉंझी एवं डॉ0 संतोष कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार मैं मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा एवं श्री भुपेन्द्र यादव बिहार भाजपा प्रभारी सह राज्यसभा सासंद से दिल्ली में मिलकर स्व0 दशरथ मॉंझी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मॉंग किया, जिसपर सभी माननीय नेताओं द्वारा स्व0 दशरथ मॉंझी जी को भारत रत्न मिले इसके लिए आश्वासन दिया गया। 

स्वर्गीय दशरथ मांझी  को भारत रत्न को भारत रत्न दिए जाने के आश्वासन के बाद हम पार्टी में नेताओं एवं कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। 

      पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 दानिश रिजवान, राजेश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रामविलास प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, गीता पासवान ने केंद्रीय मंत्री द्वारा स्व० दशरथ मांझी को भारत रत्न की मांग पर  जीतन राम मॉंझी पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हम (से0) एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ0 संतोष कुमार सुमन मंत्री बिहार सरकार को इस ऐतिहासिक पहल के लिए धन्यवाद दिया ।