आबकारी विभाग ने अवैध व कच्ची शराब सहित पांच आरोपी पकड़े

आबकारी विभाग ने अवैध व कच्ची शराब सहित पांच आरोपी पकड़े
---------------------------------------------------------                                                                                                                                                                               दतिया। जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन, विनिर्माण पर रोकथाम हेतु कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक के सहयोग से सुश्री निधि जैन जिला आबकारी अधिकारी दतिया  के नेतृत्व में वृत्त प्रभारी सेवढ़ा के.एल भगोरा सहायक जिला आबकारी अधिकारी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 12.जुलाई को पुलिस बल के सहयोग से स्थान ग्राम - थरेट, तोड़ा पहाड़ कंजर डेरा , थाना थरेट पर संयुक्त दविश कार्यवाही एवं वृत्त प्रभारी दतिया ब द्वारा वेयरहाउस के पास, गोराघाट पर आबकारी विभाग द्वारा दविश दी गई । उक्त दोनों स्थानों पर दौराने दविश मौके पर लगभग 5000 किलो ग्राम लाहन मौके पर नष्ट  किया गया। जिसमें कुल 05 आरोपी गिर्फतार किये गये। दल बल को देखकर कुछ आरोपी मैके से फरार हो गये । उक्त कार्यवाही में कुल जप्त शराब एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 2,87,725/- रूपये है।उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक  अनिरूद्ध खानवलकर वृत्त प्रभारी दतिया ब, कु. ध्वनि भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक, शशांक शुक्ल थाना प्रभारी थरेट, पुलिस आरक्षक विवके शर्मा, विमल सारी, कु. दामिनी तिवारी़ व आबकारी मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, आबकारी आरक्षक अवधेश भदौरिया, रवि विसारिया, मनीष यादव, संजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मांझी एवं वाहन चालक अजय गौतम, रविन्द्र पाल, अनिल यादव की अहम भूमिका रही।