आज भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 15जूलाई 2021

आज भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
     
 15जूलाई 2021 

रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आ.एम.ए.हौल गया में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जैसा कि मालूम है कि संगठन के दृष्टिकोण से जिला कार्यसमिति की बैठक अहम होती है। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा और नये कार्यों की रुप रेखा तैयार की जाती रही है। कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय स्तर के ज्वलंत मुद्दों की चर्चा होती है। सरकार और संगठन के समन्वय के तहत समस्याओं का समाधान भी जिला स्तरीय किया जाता रहा है। भाजपा संगठन के मूल रीढ़ पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं।
     उक्त बैठक में कार्यसमिति की बैठक की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी और प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और जिला के प्रमुख कार्यकर्ता के भाग लेने की संभावना है।
     उक्त बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला मंत्री विनोद सिंह, संतोष ठाकुर,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक  सुनील कुमार सिन्हा।