बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मशाल जला कर विरोध प्रदर्शन

बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मशाल जला कर विरोध प्रदर्शन 

रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार 
     महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का दस दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन के छठे दिन स्थानीय टॉवर चौक पर जलता हुआ मशाल एवम् पार्टी का झंडा लहराते हुए मोदी सरकार का विरोध किया।
       कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव दामोदर गोस्वामी, विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, गया जिला कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, विनोद बनारसी, ब्रजेश राय, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, श्रवण पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, तो दूसरी ओर भाजपा सरकार मस्त है, महंगाई पूरी तरह मोदी सरकार की लूट नीति के कारण व्याप्त है, डीजल पेट्रोल की कीमतों में केंद्र और राज्य सरकार 50% टैक्स वसूल कर जनता की जेब खाली कराने का काम कर रही है।
       डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से सभी खाद्य सामग्रियों की कीमत आसमान छू रही है, सरसो तेल की कीमत छह माह के दौरान दुगना यानी 200₹/ लीटर हो गया है, दूध 50₹/लीटर , सभी दाल 100₹/किलो से ज्यादा हो गया है।
      घरेलू गैस की बढ़ती कीमत तथा उस पर मिलने वाली सब्सिडी को लगभग पिछले दरवाजे से खत्म करने के कारण गरीब मध्यवर्गीय परिवार की गृहिणियों के आंखो में आंसू छलक रहे हैं।
              नेताओ ने कहा कि एक तो विगत डेढ़ वर्षों से कोरोनावायरस महामारी संकट में आमजन बेहाल है, तो दूसरी ओर बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। लोगो को बढ़ती गाड़ी,ट्रेन की भाड़ा छह माह में दुगना होने से कहीं आने, जाने के लिए भी सोचना पड़ रहा है।
      नेताओ ने गया जिला के सम्मानित जनता से आग्रह किया कि 14 जुलाई 2021 को महंगाई के खिलाफ साईकिल यात्रा के भारी संख्या में शामिल होने की कृपा करें।