आईडी प्लांट करने का मास्टरमाइंड नक्सली गिरफ्तार (- एस.एस.बी बीबीपेसरा ने नक्सली डेगन किया गिरफ्तार)

आईडी प्लांट करने का मास्टरमाइंड नक्सली गिरफ्तार
(- एस.एस.बी बीबीपेसरा ने नक्सली डेगन किया गिरफ्तार)

 विनोद जी।डी के पंडित 
गयाबिहार
  बाराचट्टीएस.एस.बी बीबीपेसरा , बाराचट्टी पुलिस व ईटखोरी चतरा पुलिस के संयुक्त अभियान में आईडी प्लांट करने का वांछित नक्सली डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया । 

सशस्त्र सीमा बल 29 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट  लोकेश कुमार के निर्देशानुसार एवं  उप- कमांडेंट  आमोद की निगरानी में एस.एस.बी कैंप बीबीपेसरा कि सैट टीम एवं कंपनी के जवानों ने कंपनी कमांडर  रामवीर कुमार के नेतृत्व में बाराचट्टी पुलिस और ईटखोरी चतरा (झारखंड) पुलिस के संयुक्त अभियान में बाराचट्टी के जैगीर  गांव से एक वांछित नक्सली अभियुक्त डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर लाया गया I कंपनी कमांडर रामवीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का संबंध प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) ग्रुप से था I वर्ष 2019 से फरार चल रहे डेगन सिंह भोक्ता पर ईटखोरी थाना कांड संख्या 123/ 19 दिनांक 23.11.2019 में वांछित था I झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के समय चुनाव बहिष्कार एवं चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के साथ-साथ हंटरगंज थाने में कांड संख्या 166/19 में आई.डी लगाने में भी आरोपित रहा है । डेगन सिंह भोक्ता की गिरफ़्तारी से कौलेश्वरी सब जोन में सक्रिय दस्ता का मनोबल को नुकसान हुआ हैं। उन्होंने आगे बताया गिरफ्तार नक्सली कौलेश्वरी जोन का रिजोनल कमांडर  इंदल भोक्ता उर्फ उमा भोक्ता का बहनोई बताया जा रहा हैं।