महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित साईकिल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित साईकिल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 
रिर्पोटः डीके पंडित
गया बिहार 
       पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 जुलाई 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश में महागाई के खिलाफ चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से * विशाल साईकिल यात्रा * निकला गया।
          * साईकिल यात्रा * में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, इंटक, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ, कांग्रेस अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ एवम् महंगाई से त्रस्त आमजन भारी संख्या में शामिल हो कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
       * देखो यह भाजपा का खेल,  दो सौ रुपए सरसो तेल *
        * देखो यह मोदी का खेल पेट्रोल, डीजल सौ रुपए भेल, घरेलू गैस हजारा भेल *
         * हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, जब तक महंगाई से राहत नहीं, तब तक संघर्ष जारी रखेंगे *
        * रोको महंगाई , बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम *
 आदि नारो को बुलंद करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, प्रदेश प्रभारी वसी अख तर, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, बाबू लाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ला छो देवी, मदीना खातून, गुड़िया देवी, आशा देवी, संजू देवी, इंटक के प्रदेश सचिव सह गया जिला प्रभारी अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, मगध अध्यक्ष डी एन पी शर्मा, धीरेन्द्र कुमार, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मो अजहरुद्दीन, एन एस यू आई के रचित कुमार, आकाश दीप, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, सोमनाथ पासवान, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मो कमर खान, मो अशरफ इमाम, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर खान, सकलदेव सिंह, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, श्रवण पासवान, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश या हैदव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के  जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग राजेंद्र आश्रम से साईकिल चलाते हुए यात्रा शुरू किया जी गया समाहरणालय, व्यवहार न्यालय, राय काशीनाथ गोलंबर, सवरज्यपुरी रोड, बाटा मोड़, टिकारी रोड, गोल्पथर, जी बी रोड, कोतवाली, छता मसजिद, केदारनाथ मार्केट, प्रधान डाकघर, जिला स्कूल, कोयारीबारी होते हुए वापस राजेंद्र आश्रम पहुंचे।
          साईकिल यात्रा में शामिल नेता, कार्यकर्ता ने कहा कि एक तरफ डेढ़ वर्षों से कोरोनावायरस महामारी से बेहाल जनता के उपर  जान, बुझ कर सरकार महंगाई थोप रही है, जिससे गरीब मध्यवर्गीय परिवार त्राहि, त्राहि कर रहे हैं।
        पेट्रोल, डीजल महंगे होने से रोजमर्रा के उपयोग होने वाले सभी खाद्य सामग्रियों का दाम आसमान छू रहा है, सरसो तेल की कीमत छह माह में पहले से दुगना हो गया है, सभी भाड़े के वाहन भाड़ा दुगना से भी ज्यादा कर दिए हैं, ट्रेन भाड़ा से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट तक के दाम दुगना से ज्यादा हो गया है, जनता महंगाई कि मार से कराह रही है।
         घरेलू गैस का दाम भी हजार के करीब पहुंचने वाला है, तथा सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म होने के कगार पर है, उज्वला गैस उपभोक्ता अपने सिलिंडर बेचने को मजबूत है, तो मध्यवर्गीय परिवार की गृहिणियों के आंखो में आंसू छलक रहे हैं।
           नेताओ ने वायवासियो से 17 जुलाई 2021 को राज्य मुख्यालय पटना में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील किए।
      नेताओ ने कहा को कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी रखेगी , जब तक जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल जाती है।