इंडोर स्टेडियम मरम्मती एवं नगर भवन जीर्णोद्धार मामले में समीक्षा बैठक संपन्न अजय कुमार पाण्डेय

*इंडोर स्टेडियम मरम्मती एवं नगर भवन जीर्णोद्धार मामले में समीक्षा बैठक संपन्न    अजय कुमार पाण्डेय

*  ‌      औरंगाबाद: ( बिहार )  *गुरुवार  दिनांक - 15 जुलाई 2021 को जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में इंडोर स्टेडियम की मरम्मती एवं नगर भवन के जीर्णोद्धार से संबंधित समीक्षा बैठक की* गई। *इस बैठक में बैडमिंटन एसोसिएशन के अनुरोध पर एसोसिएशन के सहयोग से एक टूर्नामेंट कराने का निर्देश दिया* गया। *साथ ही इंडोर स्टेडियम में नवनिर्मित जिम को आम जनता के लिए खोलने का निर्देश दिया* गया।
*इसके पश्चात नगर भवन के जीर्णोद्धार की स्थिति पर भी चर्चा की* गई।  *जिला नजारत उप - समाहर्ता द्वारा बताया गया कि जल्द ही इसे पूर्ण करा लिया* जाएगा। *इस बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद, डॉक्टर प्रदीप कुमार, नजारत, उप - समाहर्ता सुजीत कुमार, बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित* हुए। *इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा इंडोर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया* गया, *एवं इसके रख -  रखाव हेतु आवश्यक दिशा -  निर्देश भी दिए* गए। *इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट एवं मॉडर्न जिम का भी निरीक्षण किया गया एवं किए गए कार्य से संतुष्ट* हुए। *इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद डॉ0 प्रदीप कुमार, नजारत उप - समाहर्ता, सुजीत कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद* थे। *इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा दानी बिगहा अवस्थित सत्येंद्र नारायण पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया* गया, *तथा इसकी साफ - सफाई एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा - निर्देश दिए* गए। *इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद डॉक्टर प्रदीप कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, औरंगाबाद सुशील कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित* थे।