समाजसेवी, कुंडल कुमार सिंह ने वेदप्रकाश को रेल मंत्री का ओ0एस0डी0 बनाए जाने पर दिया बधाई*

*समाजसेवी, कुंडल कुमार सिंह ने वेदप्रकाश को रेल मंत्री का ओ0एस0डी0 बनाए जाने पर दिया बधाई* 

 

                                *अजय कुमार पाण्डेय*            सासाराम: ( बिहार )  *रोहतास जिला ( मुख्यालय सासाराम )  अंतर्गत पड़ने वाली शिवसागर थाना क्षेत्र के औरैया गांव निवासी समाजसेवी, पुलिस - पब्लिक - हेल्पलाइन - टीम, सदस्य, सासाराम,  सह जनता दल यूनाइटेड, पूर्व प्रदेश महासचिव, दिल्ली, कुंडल कुमार सिंह ने झारखंड राज्य अंतर्गत पड़ने वाली धनबाद रेल मंडल के पूर्व सीनियर डी0आर0एम0, वेद प्रकाश को नए रेल मंत्री‌ अश्विनी वैष्णव का ओ0एस0डी0 बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया* है! *ज्ञात हो कि एक तरफ जहां नए रेल मंत्री के नये ओ0एस0डी0 बने माननीय वेद प्रकाश ने पूर्व में अपनी ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की वजह से ही सदैव रेलवे विभाग को फायदा पहुंचाने का काम करते हुए कीर्तिमान स्थापित* किया! *ध्यातव्य हो कि धनबाद रेल मंडल में जब वेद प्रकाश वरीय रेल मंडल  प्रबंधक* थे! *तब धनबाद जंक्शन को 100 मिलियन टन लोडिंग वाली डिविजन में शामिल करने का श्रेय भी इन्हीं को जाता* है! *धनबाद डिवीजन में इन्होंने काफी समय तक सेवा भी* दी! *इसके अलावे धनबाद जंक्शन, मंडल से स्थानांतरण के बाद वेद प्रकाश को रेलवे बोर्ड में डायरेक्टर इंफॉर्मेशन एंड पब्लीसिटी के रूप में भी जगह मिली* थी!   *ठीक उसी प्रकार समाजसेवी कुंडल कुमार सिंह ने भी अपने गृह जिला, सासाराम जंक्शन के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण जनहित कार्य किया* है! *जो सासाराम जिलावासी कदापि नहीं भूल* सकते! *ज्ञात हो ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सासाराम जंक्शन के लिए किसी भी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की बात हो या प्लेटफार्म विस्तार* की! *कुंडल कुमार सिंह ने सदैव तत्पर रहने का कार्य* किया, *तथा आवश्यकतानुसार समय - समय पर रेलवे अधिकारियों, मंत्रालय से मिलकर भी सासाराम जंक्शन के विकास हेतु पूर्व में भी अनेकों कार्य* किया! *जो लगभग सासाराम जिलावासियों से भी छुपी हुई नहीं* है!  *इसीलिए आज भी जिस प्रकार से नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव को नये ओ0एस0डी0 बने वेदप्रकाश से  रेलवे विभाग में कुछ अलग हटकर कार्य करने की उम्मीदें बनी हुई* है ! *ठीक उसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ( मुगलसराय )  जंक्शन, रेल मंडल अंतर्गत पड़ने वाली सासाराम जंक्शन पर विकास हेतु समाजसेवी कुंडल कुमार सिंह पर भी क्षेत्रिय जनता की उम्मीदें टिकी हुई* है! *ध्यातव्य हो कि समाजसेवी सह पुलिस -  पब्लिक - हेल्पलाइन, टीम सासाराम, सदस्य, कुंडल कुमार सिंह के साथ टीम में शामिल श्यामसुंदर पासवान, जावेद अख्तर वगैरह ने भी नये ओ0एस0डी0 बने माननीय वेदप्रकाश को बधाई दिया* है!