पुलिस कप्तान ने की अपने कक्ष में प्रेस वार्ता*.

*पुलिस कप्तान ने की अपने कक्ष में प्रेस वार्ता*.                    *अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *नवनियुक्त, पुलिस कप्तान, औरंगाबाद, कानतेश कुमार मिश्रा ने मुख्यालय स्थित अपने कक्ष में गुरुवार को प्रथम प्रेस वार्ता* की! *जिसमें उपस्थित सभी मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार दिनांक - 21 जुलाई 2021 को मदनपुर थाना कांड संख्या। - 208 / 2019 दिनांक - 19 सितंबर 2019 भारतीय दंड विधान की धारा -  386 387 379 एवं 17 सी0 एल0 ए0 का प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू कुमार यादव @ नवीन कुमार यादव को औरंगाबाद शहर से गिरफ्तार  किया गया* है! *जो देव थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर गांव निवासी* है! *जिसका अपराधिक इतिहास, देव थाना कांड संख्या -  82 / 2015, दिनांक 17 / 12 / 2015, कांड संख्या - 02 / 2016, दिनांक -  15 जनवरी 2016, देव थाना कांड संख्या - 29 / 2016 दिनांक 21 मई 2016*  है! *इसी मामले में अपर - पुलिस -  अधीक्षक, अभियान, शिवकुमार राव, औरंगाबाद, पुलिस अवर - निरीक्षक, नरेंद्र प्रसाद, थाना -  मदनपुर, प्र0पु0अ0नि0, कन्हैया कुमार थाना -  मदनपुर, कयू0आर0टी0 छापेमारी दल के अन्य सदस्यों ने मिलकर छापेमारी* की! *इसके अलावे नवनियुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता से पूर्व फरियादियों से भी अपने कक्ष में मिलने के पश्चात  बरामदे में खड़े फरियादियों से भी खुद अपने कक्ष से बाहर निकल कर बारी - बारी से मुलाकात कर उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए समस्त फरियादियों का आवेदन स्वीकार* किया!