अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार श्री विवेक कुमार सिंह द्वारा आज सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, बोधगया का निरीक्षण विस्तारपूर्वक गया, 24 जुलाई, 2021,

   अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार श्री विवेक कुमार सिंह द्वारा आज सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, बोधगया का निरीक्षण विस्तारपूर्वक
              गया, 24 जुलाई, 2021,
रिर्पोटः
डीके पंडित
गयाबिहार
 अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार श्री विवेक कुमार सिंह द्वारा आज सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, बोधगया का निरीक्षण विस्तारपूर्वक किया गया। 
               उन्होने इस अवसर पर कहा कि राजस्व एवं सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, बोधगया के निर्माण का मुख्य उद्देश्य राजस्व एवं सर्वे कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, सर्वे अधिकारी एवं अमीन को राजस्व एवं सर्वेक्षण कार्यों का प्रशिक्षण देना है। उक्त प्रशिक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राजस्व अधिनियम नियमों एवं राजस्व न्यायालय में निष्पादित होने वाले वादों के प्रक्रिया के साथ राजस्व के डिजिटाइजेशन के कार्यों एवं उक्त कार्यों के संपादन में उत्पन्न होने वाले समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। उक्त प्रशिक्षण के प्राप्ति के पश्चात पदाधिकारियों को विभिन्न राजस्व पदों के कर्तव्यों के निर्वहन में आसानी होगी।
                 संस्थान के प्राचार्य सह अपर समाहर्त्ता, गया द्वारा बताया गया कि 120 की संख्या के प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए राजस्व जानकारों का पैनल तैयार किया गया है। इनके प्रशिक्षण हेतु दो प्रशिक्षण कक्ष बनवाया गया है। प्रशासनिक भवन में प्राचार्य कक्ष, निरीक्षक कक्ष, दो कार्यालय कक्ष एवं दो स्टोर कक्ष का निर्माण किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों के आवासन हेतु पुराना भवन में भूतल में कुल 13 कमरा एवं प्रथम तल पर 06 कमरा अवस्थित है, जिसमें प्रति कमरा दो प्रशिक्षणार्थी आवासन कर सकते हैं। इस भवन में दोनों तल पर एक एक अत्याधुनिक रसोईघर एवं दो हॉल अवस्थित है। नए निर्मित भवनों में प्राचार्य आवासन भवन एवं दो निर्देशकों हेतु दो तल का एक भवन का निर्माण किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों की आवासन हेतु नए आवासन भवन का भी निर्माण किया गया है। उक्त भवन में पर्याप्त कमरे हैं, भूतल में 10 कमरे हैं, अन्य दो तल में 16 - 16 कमरे हैं। उक्त भवनों में कुल 89 प्रशिक्षणार्थी आवासन कर सकते हैं।
                 निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता, श्री मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, अंचलाधिकारी बोधगया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।