गरीब व असहाय लोगों को राशन किया गया वितरण

गरीब व असहाय लोगों को राशन किया गया वितरण

 

बाराचट्टी (गया)।  ऑक्सफोर्ड इंडिया पटना के सहयोग से बाराचट्टी के 6 गांव में राशन किट का वितरण किया गया। राशन वितरण का कार्य  मजदूर किसान विकास संस्थान के सचिव रामदेव प्रसाद ने किया।  जिसमें विकलांग, विधवा ,असहाय, यक्षमा रोग से प्रभावित  100 लोगों का राशन किट  सोमवार को वितरण किया गया।  जिसमें चावल 25 किलो, आटा 5 किलो, मसूर दाल 3 किलो, सरसों तेल 1 किलो, हल्दी पाउडर 100 ग्राम, मिर्चा पाउडर 100 ग्राम, चीनी 1 किलो, नमक 1 किलो, सोयाबीन 1 किलो 9 पीस लाइव वॉइस साबुन,  रिन साबुन , फेस मास्क दिया गया।  कोरोना काल में दूसरे शहर में मजदूरी करने गए थे उन परिवारों को भी सहयोग किया गया। साथ ही तीसरी लहर को ध्यान में भी रखते हुए बचाओ पर भी ध्यान देने पर लोगों का सलाह दिया गया।  कार्यक्रम मे मौजूद प्रमुख लोगों मे शिवनंदन रविदास, सिकंदर कुमार आदि ने रा भी शन किट वितरण मे सहयोग किया। राशन वितरण का  कार्य  चांदो, तिलैया कला, मनन बीघा, कर्मा समेत अन्य गांवों  किया गया।