अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव, प्रणव शंकर ने की प्रेस वार्ता

*अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव, प्रणव शंकर ने की प्रेस वार्ता   

                            अजय कुमार पाण्डेय     औरंगाबाद: ( बिहार ) मंगलवार दिनांक 27 जुलाई 2021 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला -  विधिक - सेवा - प्राधिकार, औरंगाबाद, प्रणव शंकर ने राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों में एक प्रेस वार्ता* की! *जिसमें उपस्थित सभी मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के पूर्ण सहयोग से ही विगत 10 जुलाई 2021 को जिला - विधिक - सेवा - प्राधिकार औरंगाबाद, द्वारा  आयोजित राष्ट्रीय - लोक -  अदालत सफल एवं शानदार* रहा! *जिसमें काफी समय से लंबित कई विवादित मामले का निपटारा हुआ* है! *इसलिए आप लोगों से आग्रह है कि आगामी 11 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय - लोक - अदालत का भी प्रचार - प्रसार प्रमुखता से* करें! *ताकि काफी दिनों से पीड़ितों को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित मामलों का निपटारा  हो* सके! *ज्ञात हो कि समय - समय पर इस राष्ट्रीय -  लोक -  अदालत का आयोजन माननीय, बिहार -  राज्य - विधिक -  सेवा - प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार किया जाता* है! *जिसमें बैंक ऋण बकाया वाद, बीमा क्लेम संबंधित वाद, पारिवारिक विवाद, सुलहनीय आपराधिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना वाद, श्रम, बिजली ( चोरी छोड़कर ) भू - अर्जन, वाद एवं अन्य सुलहनीय वादों का निपटारा आसानी से किया जाता* है!