किसान विरोधी काले कानून को निरस्त कराने के लिए आर - पार की लड़ाई लड़ेगी: कांग्रेस

किसान विरोधी काले कानून को निरस्त कराने के लिए आर - पार की लड़ाई लड़ेगी: कांग्रेस 

गया।किसान विरोधी तीनों काले कानून को निरस्त कराने की मांग को संसद से सड़क तक आर - पार की लड़ाई बनाने एवम् देश के सत्तर करोड़ अन्नदाताओं के आठ माह से जारी संघर्ष को निर्णयक दौर में लाने हेतु कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता श्री राहुल गांधी जी ने किसानों एवम् किसानी के प्रतीक ट्रैक्टर से संसद पहुंच कर किसान विरोधी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया है।
         अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, दामोदर गोस्वामी, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद बनारसी, मो अशरफ इमाम, शिव कुमार चौरसिया, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, बृजमोहन शर्मा, आदि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अहंकार, घमंड से अभिभूत हो कर देश के किसान, मजदूर, नौजवान के जायज मांग को शुरू से नजरअंदाज करते आ रही है, परंतु इस बार देश के अन्नदाता विगत आठ माह से लगातार सड़क पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं, तथा उनके साथ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल कदम से कदम मिलाकर उनका समर्थन कर रहे हैं।
       नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब तक तीनों किसान विरोधी काले कानून को निरस्त नहीं किया जाता सम्पूर्ण भारत में किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हुए संघर्ष जारी रखेगी।