जिला पदाधिकारी ने समस्त अंचलाधिकारीयो के साथ राजस्व मामले में की समीक्षा बैठक

*जिला पदाधिकारी ने समस्त अंचलाधिकारीयो के साथ राजस्व मामले में की समीक्षा बैठक                               अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )  जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल द्वारा गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में  सभी अंचलाधिकारी के साथ राजस्व की समीक्षा बैठक की* गई। *बैठक में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी, रणवीर सिंह द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री - किसान - सम्मान -  निधि - योजना में लाभुकों को राशि हस्तांतरित करने के लिए जमीन का रसीद होना अनिवार्य* है। *इसमें कुल मिलाकर - 4,809 आवेदन अंचल - स्तर पर लंबित* है। *बताया गया कि जिनके नाम से जमाबंदी कायम* है! *उन्ही को इस योजना अंतर्गत लाभ दिया* जाएगा। *अपर -  समाहर्ता द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री - आवास - योजना अंतर्गत भूमिहीन लाभुकों के लिए यदि अंचल में भूमि उपलब्ध* है, *तो संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा भूमि चिन्हित करके प्रस्ताव संबंधित बी0डी0ओ0 को दे दिया* जाए। *डायरेक्टर, डी0आर0डी0ए0, बालमुकुंद प्रसाद द्वारा बताया गया कि सभी अंचलों को मिलाकर भूमिहीन लाभुकों का कुल - 203 प्रतिवेदन आया* है। इसपर सभी *अंचल अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया* गया। *आपदा प्रभारी, डा0 फतेह फैयाज द्वारा सभी अंचलों में लंबित कोविड -  19 आपदा से पीड़ित व्यक्तियों का सभी कागजात सिविल सर्जन को देते हुए एक प्रतिलिपि आपदा शाखा को देने का निर्देश दिया* गया। *बताया गया कि जिले में अभी तक 18 लोगों की कोविड से मृत्यु के कारण आश्रितों को अनुग्रह अनुदान के भुगतान हेतु आवंटन आ चुका* है। *इसके भुगतान की कार्रवायी अविलंब करने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया* गया। *बताया गया कि शेष मृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए आवंटन की मांग की गई* है। 
*अपर - समाहर्ता द्वारा बताया गया कि अंचल अधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर आश्रितो को दिए गए राशि का समायोजन भी यथाशीघ्र किया* जाए, *ताकि अतिरिक्त आवंटन की मांग की जा* सके। 
*अपर - समाहर्ता द्वारा सभी अंचल अधिकारी को म्यूटेशन से संबंधित मामलों में प्रगति लाने का निर्देश दिया* गया। *साथ ही 60 दिनों से अधिक लंबित म्यूटेशन का डिस्पोजल अविलंब करने का निर्देश दिया* गया। *इसके पश्चात अपर -  समाहर्ता द्वारा परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया* गया। *इस पर गोह, दाउदनगर एवं हसपुरा में लंबित आवेदनों की संख्या ज्यादा होने पर खेद व्यक्त किया* गया। *बताया गया कि अभियान बसेरा अंतर्गत 2,643 सर्वेक्षित परिवारों के विरुद्ध अभी तक 283 परिवारों को भूमि उपलब्ध नहीं कराया गया* है। *जिसमे से बारुण में सबसे अधिक 61 आवेदन लंबित* हैं। *इन्हें यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश अंचल अधिकारी बारुण को दिया* गया। *इसके पश्चात लंबित नीलाम पत्र वाद की समीक्षा की* गई। *इसमें जिला नीलाम पत्र में जो भी अभिलेख* हैं! *उनको अंचल वार करके सभी अंचल अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश नीलाम पत्र प्रभारी मनीष कुमार को दिया* गया! *वादों की सुनवाई के लिए नव पदस्थापित अंचल अधिकारियों द्वारा सक्षम प्राधिकार की शक्ति निहित करने का अनुरोध किया* गया।
*बैठक में उपस्थित नोडल पदाधिकारी, जल -  जीवन -  हरियाली, कृष्णा कुमार द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को तालाब,पोखर अतिक्रमण के वादों पर गम्भीर रूप से ध्यान देने  के लिये बोला* गया। *साथ ही हटाए गए अतिक्रमण से विस्थापित भूमिहीन परिवारों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया* गया। *इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अंशुल कुमार, अपर - समाहर्ता, आशीष कुमार सिन्हा, सदर, भूमि - सुधार - उप -  समाहर्ता, अविनाश कुमार सिंह, भूमि -  सुधार - उप - समाहर्ता, दाउदनगर, संजय कुमार, वरीय उप - समाहर्ता, फतेह फैयाज, वरीय उप - समाहर्ता सह जिला नीलाम पत्र प्रभारी, मनीष कुमार, राजस्व प्रभारी, अनीशा भारती, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित* थे।