देश भर के पेट्रोल पंपों पर मुफ्त वैक्सीन का प्रचार, जनता को महंगाई मुद्दे पर गुमराह करने की है कोशिश - मिठठू*

*देश भर के पेट्रोल पंपों पर मुफ्त वैक्सीन का प्रचार, जनता को महंगाई मुद्दे पर गुमराह करने की है कोशिश  - मिठठू*                            *अजय कुमार पाण्डेय*     गया: ( बिहार ) *अखिल -  भारतीय - कांग्रेस - कमिटी, सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार, प्रदेश कांग्रेस कमिटी, प्रो0 विजय कुमार मिठू ने पूर्व विधायक मो0 खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, दामोदर गोस्वामी, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार राम, साधु शरण सिंह, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि मोदी सरकार बेतहाशा महंगाई पर देशवासियों को गुमराह करने के उद्देश्य से सभी पेट्रोल पंपों पर मुफ्त वैक्सीन का प्रचार कर पेट्रोल,- डीजल टैक्स के लाखों करोड़ की कमाई को वैक्सीन पर खर्च करने की बाते कर रही* हैं! *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा सरकार को मुफ्त वैक्सीन की जगह कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन जरूरी का प्रचार करना* चाहिए। *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि डीजल - पेट्रोल के दाम शतक पार करने से खादय सामग्री, खाद्य, तेल, सब्जी, वाहन  किराया बढ़ने से आम जन त्राहिमाम कर रहे* है, *तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा, आर0 एस0 एस0 के राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला, प्रखंड, गांव के नेता, कार्यकर्ता  देशवासियों  में झूठा प्रचार कर रहे हैं कि मुफ्त वैक्सीन, खादय सुरक्षा इत्यादि में सरकार पानी की तरह पैसा खर्च कर रही* है! *जिसकी भरपाई के लिए आमजनों को डीजल - पेट्रोल, खादय सामग्री की महंगाई झेलनी* होगी! *जबकि यही लोग जब सत्ता में नहीं* थे! *तब चार, छह रुपए की डीजल -  पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर सड़क से संसद तक हाय - तौबा मचा देते* थे, *और उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य हमेशा 120 डॉलर प्रति बैरल हुआ करता* था। *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि आजादी से लगातार अभी तक किसी भी महामारी, गंभीर बीमारी* का!  *चाहे देश में कोई भी सरकार रही* है! *हमेशा मुफ्त वैक्सीन, दवाइयां दी गई* है! *लेकिन इस तरह पेट्रोल पंपों पर भ्रामक प्रचार करके जनता को गुमराह नहीं किया* गया। *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि केंद्र -  सरकार द्वारा वैक्सीनेशन के लिए प्रस्तावित बजट 3,500 करोड़ में से अभी तक 875 करोड़ ही खर्च किया गया* है! *और देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी* है! *मुश्किल से 25% लोगो को भी टीका नहीं पड़ा* है! *लेकिन मोदी सरकार देश के करोड़ों पेट्रोल पंपों पर अपनी फोटो लगवाकर मुफ्त वैक्सीन के लिए जबरदस्ती धन्यवाद ले रहे* है!