सचिव, जिला - विधिक - सेवा - प्राधिकार, औरंगाबाद, द्वारा पीड़िता को प्रदान किया गया मुआवजा से सम्बन्धित 4,75,000 रूपए राशि का चेक*

*सचिव, जिला - विधिक - सेवा -  प्राधिकार, औरंगाबाद, द्वारा पीड़िता को प्रदान किया गया मुआवजा से सम्बन्धित 4,75,000 रूपए राशि का चेक*
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *जिला -  विधिक - सेवा प्राधिकार के सचिव, प्रणव शंकर ने मोटर दुर्घटना वाद संख्या - 31 /2018 में 33 वर्षीय मृतक जितेंद्र प्रजापति की पत्नी ग्राम -  संडा, पोस्ट - मटपा,  कुटुंबा  निवासी, सुषमा देवी को 4,75,000 लाख रुपए का चेक प्रदान किया* गया। *ज्ञात हो कि पीड़िता के पति जितेंद्र प्रजापति की मृत्यु अम्बा मोड़ पर बस संख्या -  बी0आर0 26 एफ0 - 2622 से धक्का लग जाने के की वजह से हो गयी* थी।  *इसी मामले में राष्ट्रीय -  लोक -  अदालत में उक्त वाद को समझौते के आधार पर बीमा कम्पनी से निस्तारण कराया गया* था। *चेक प्रदान करते हुए सचिव द्वारा पीड़िता को बताया गया कि चेक से सम्बन्धित राशी को परिवार के कल्याण में लगाएं तथा भविष्य के लिए अधिक से अधिक पैसे को बैक में जमा* कराएं!  *जिससे की परिवार के शिक्षा एवं भविष्य संवारने में किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना* पड़े। *ध्यातव्य हो कि राष्ट्रीय -  लोक - अदालत, वादों का निस्तारण सुलह के आधार पर कराने का एक सशक्त माध्यम* है! *जिसमें सम्बन्धित को त्वरित न्याय प्राप्त होता* है, *और बीमा कम्पनी से समझौते के उपरान्त प्राप्त चेक को पीड़िता को तत्काल प्रदान किया जाता* है। *इसके अलावे आगामी 11 सितम्बर को न्यायालय में लम्बित मोटर दुर्घटना वाद को भी बीमा कम्पनी से समझौते के आधार पर कराने हेतु सचिव द्वारा काफी जोर दिया जा रहा* है, *और सम्बन्धित न्यायालय में लम्बित मोटर दुर्घटना वाद को चिन्ह्ति करते हुए इससे सम्बन्धित पत्र सभी बीमा कम्पनी को सचिव द्वारा लम्बित वादों की सूची के साथ  प्रेषित किया गया* है! *जिससे कि आगामी राष्ट्रीय - लोक -  अदालत में इसका साकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना* है। *सचिव द्वारा यह भी  कहा गया कि अधिक से अधिक लोग कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर आगामी आयोजित राष्ट्रीय - लोक - अदालत का अधिक से अधिक लाभ* उठाएं