पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।*

*पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।* 
    आज दिनांक 31.07.21 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया द्वारा जिला पुलिस बल दतिया से पुलिस विभाग को अपनी अमूल्य सेवायें प्रदान करते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए कार्य.उपनिरीक्षक एन.डी. दुबे, सउनि रामशरण दोहरे, कार्य.सउनि हाकिम सिंह, कार्य.सउनि रामकुमार दुबे, कार्य. प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह,  कार्य.प्रधान आरक्षक गयासिराम को शुभकामना संदेश,प्रशस्ति पत्र एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 
       पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के सेवा निवृत्त उपरांत आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं  दी गयी। 
              इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन दतिया श्री रविकांत शुक्ल, मुख्यलिपिक एवं अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।