सचिव ने विगत संपन्न राष्ट्रीय - लोक - अदालत में पैनल अधिवक्ताओं के योगदान को सराहा एवं आगामी राष्ट्रीय - लोक - अदालत की तैयारी हेतु दिया नया टास्क*

*सचिव ने विगत संपन्न राष्ट्रीय -  लोक - अदालत में पैनल अधिवक्ताओं के योगदान को सराहा एवं आगामी  राष्ट्रीय - लोक - अदालत की तैयारी हेतु  दिया नया टास्क* 
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार )  *जिला -  विधिक - सेवा - प्राधिकार,  सचिव, प्रणव शंकर, द्वारा जिला -  विधिक - सेवा - प्राधिकार,  प्रकोष्ठ में सर्वप्रथम पूर्वाहन 11.00 बजे औरंगाबाद, व्यवहार - न्यायालय में पदस्थापित अभियोजन पदाधिकारियों की  बैठक आयोजित की* गई! *जिसमें सचिव द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों से विधिक - सेवा से सम्बन्धित कई दिशा - निर्देश दिए* गए!   *जिसमें अभियुक्तों को द0प्र0सं0  41 (अ ) का लाभ दिलाने तथा उनके अन्य विधिक अधिकारों की रक्षा में उनकी सहभागिता हेतु निदेशित किया* गया! *साथ ही उन्हें आगामी 11 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय - लोक - अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय आपराधिक वादों को अपने स्तर से चिन्ह्ति कर निष्पादन करवाने का निर्देश दिया* गया। *इस बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी, सुनील कुमार मिश्र, अपर - जिला अभियोजन पदाधिकारी, द्वारिका चौधरी, उमेश कुमार चैधरी, अरविन्द कुमार, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, संजय कुमार सिंह तथा विकास कुमार शामिल* हुए! *सचिव द्वारा दूसरी बैठक पुलिस - उपाधीक्षक मुख्यालय के साथ की* गई! *जिसमें उन्हें सचिव  द्वारा निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक - अदालत से सम्बन्धित सभी नोटिस पर आवशयक रूप से समय पर पक्षकारों तक पहुचाने में अपने स्तर से कार्रवाई* करें! *ताकि राष्ट्रीय लोक - अदालत में पक्षकार उपस्थित हो* सके। *उन्हें यह भी निदेशित किया गया कि जितने भी सुलहनीय आपराधिक वाद हैं और सुलह हो गया* है! *यथाशिघ्र आरोप-पत्र समर्पित करने में अपने स्तर से कार्रवाई* करें! *ताकि राष्ट्रीय लोक - अदालत में वे वाद निष्पादित हो* सकें। *सचिव ने पुलिस उपाधीक्षक को सभी थानों में विघिक सहायता एक अधिकार सम्बन्धित प्रदर्श बोर्ड स्थापित करने का निर्देश दिया* गया! *ताकि कोई भी व्यक्ति थाना में गिरफ्तार या पूछ - ताछ हेतु बुलाने पर कानूनी सहायता से वंचित न* ही! *राष्ट्रीय लोक -  अदालत को ही लेकर तीसरी बैठक प्राधिकार के सभाकक्ष में सचिव द्वारा प्राधिकार से सम्बद्ध सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ किया* गया! *जिसमें पिछले राष्ट्रीय लोक - अदालत में उनके सहयोग को सराहा गया तथा सचिव द्वारा बताया गया कि पुरे बिहार में औरंगाबाद न्याय मण्डल पारिवारिक वादों के निष्पादन में सर्वश्रेष्ठ रहा* है! *साथ ही अन्य कई मामले में अग्रणी जिलों में शामिल रहा* है। *इसी तरह सचिव द्वारा पैनल अधिवक्ताओं से अगले राष्ट्रीय लोक - अदालत में जिले को सभी मामलें में सर्वश्रेष्ठ बनाने हेतु सहयोग करने की अपील किया* गया! *जिस पर सभी पैनल अधिवक्ताओं ने भी सहमति प्रदान* की, *तथा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया* गया। *सचिव ने पैनल अधिवक्ताओ को बताया कि इस बार नालसा ने एन0 आई0 अधिनियम से सम्बन्धित दो लाख से नीचे के वादों का अधिक से अधिक निष्पादन राष्ट्रीय लोक  -  अदालत में कराने का लक्ष्य रखा* है, *अतः सभी इस विषय पर तत्पर होंकर वादों का निष्पादन* कराएं। *पैनल  अधिवक्ताओं को वादों के चयन में सुविधा हेतु सुलहनीय अपराधों से सम्बन्धित सूची प्रदान करते हुए सूची के अन्तर्गत आने वाले वादों पर अत्याधिक ध्यान केन्द्रीत करते हुए राष्ट्रीय लोक - अदालत में निष्पादन का लक्ष्य* रखें! *एन0 आई0 एक्ट से जुड़े मामलों के राष्ट्रीय लोक - अदालत में निष्पादन हेतु सचिव ने अधिवक्ता, अशोक कुमार गुप्ता एवं जावेद अहमद के साथ बैठक* की, *तथा वादों के निष्पादन में सहयोग की अपील* की! *जिस पर उपरोक्त दोनों अधिवक्ताओं ने भी सहयोग का आश्वासन* दिया।