जिला पदाधिकारी द्वारा उत्पाद से संबंधित मामलों की सभी पीठासीन पदाधिकारियों, उत्पाद अधीक्षक एवं विशेष लोक - अभियोजक के साथ समीक्षा बैठक संपन्न*।

*जिला पदाधिकारी द्वारा उत्पाद से संबंधित मामलों की सभी पीठासीन पदाधिकारियों, उत्पाद अधीक्षक एवं विशेष लोक -  अभियोजक के साथ समीक्षा बैठक संपन्न*।
*अजय कुमार पाण्डेय*
 औरंगाबाद: ( बिहार )  *सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने अधीक्षक, मद्यनिषेध से सभी पीठासीन पदाधिकारियों के उत्पाद न्यायालय में निष्पादित वादों की संख्या की जानकारी* ली। *उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बतायी कि सभी 06 उत्पाद न्यायालय को मिलाकर अब तक कुल लगभग 500 अधिहरण वादों में राजसात की कार्रवाई की जा चुकी* है, *एवं शेष में कार्रवाई चल रही* है। *जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारियों को राजसात की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया* गया। *सभी पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोविड पीरियड के दौरान सभी उत्पाद अधिहरण वादों जिसमें नोटिस का तामिला नहीं हुआ* हो, *उनमें पुनः नोटिस  निर्गत* करें,  *एवं जिनमें नोटिस का तामिला होने के बावजूद यदि वादी उपस्थित नहीं हो रहे* हो! *तब ऐसे वादों को समाचार पत्रों में गजट का प्रकाशन* करवाएं। *साथ ही अधीक्षक, मधनिषेध को नोटिस का त्वरित तौर पर तामिला कराने का निर्देश दिया* गया। *इस बैठक में उप -  विकास आयुक्त, अंशुल कुमार, उत्पाद अधीक्षक, सीमा चौरसिया, सभी पीठासीन पदाधिकारी, विशेष लोक -  अभियोजक, अवधेश कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित* थे।