मंगलवार को मदनपुर प्रखंड स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल द्वारा आसन्न - पंचायत - आम - निर्वाचन - 2021 के मद्देनजर आयोजित की गई समीक्षा बैठक*

*मंगलवार को मदनपुर प्रखंड स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल द्वारा  आसन्न  - पंचायत  - आम  - निर्वाचन  -  2021 के मद्देनजर आयोजित की गई समीक्षा बैठक*
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार )  *जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल द्वारा  मंगलवार को मदनपुर प्रखंड स्थित सभागार में आयोजित की गई बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एवं एस0एच0ओ0 को संयुक्त रूप से मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हेतु भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया* गया। *इसके अतिरिक्त पद वार नॉमिनेशन प्लान, क्लस्टर सेंटर का चयन, कम्युनिकेशन प्लान, नक्सल बूथ की सूची, पी0सी0सी0पी0 डिस्पेच सेंटर इत्यादि बिंदुओं पर भी समीक्षा की* गई।  *साथ ही प्रखंड -  स्तरीय सभी कोषांग को एक्टिवेट करने का निर्देश दिया* गया। *मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी थानाध्यक्ष को पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया* गया। *बैठक में बताया गया कि 15 दिनों के पश्चात पुनः प्रखंड -  स्तरीय बैठक की* जाएगी, *एवं की गई कार्रवाई की पुनः समीक्षा की* जाएगी। *बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डा0 प्रदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मदनपुर, अंचलधिकारी मदनपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित* हुए।