तत्कालीन विधान परिषद सदस्य कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने सांसद आदर्श ग्राम केसपा में धरणीधर+2 विद्यालय के नवनिर्मित सभागार का किया उद्घाटन

तत्कालीन विधान परिषद सदस्य कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने सांसद आदर्श ग्राम केसपा में धरणीधर+2  विद्यालय के नवनिर्मित सभागार का किया उद्घाटन
विश्वनाथ आनंद 
 टेकारी (मगध बिहार) गया जिले के टिकारी अनुमंडल अंतर्गत संसद आदर्श ग्राम केसपा में धरणीधर +2 विद्यालय, केसपा के प्रांगण नव निर्मित सभागार का उद्घाटन पूर्व विधान परिषद सदस्य कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने किया। श्री कृष्ण कुमार सिंह ने सर्वप्रथम विद्यालय के प्रांगण में स्थापित धर्म गुरु स्वामी धरणीधर जी महराज के चरणों मे शीश नवाया एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यापर्ण किया। उपस्थित लोगों ने श्री कुमार बाबू का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया। उपस्थित वक्ताओं ने विद्यालय को सभागार भवन देने के लिए कुमार बाबू का आभार प्रकट किया एवं आगे भी अपना स्नेह एवं मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया। श्री कुमार बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के द्वारा ही देश का विकास संभव है, इसीलिए उन्होंने विद्यालयों के विकास पर हमेशा ध्यान दिया एवं जीवन में नैतिक मूल्यों के ह्रास पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने संस्कृत भाषा के विकास पर बल दिया एवं जीवन में ईमानदारी की राह पर आगे बढ़ते रहने का सलाह दिया। 
उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य ललन शर्मा, शिक्षक सुधीर कुमार, ग्रामीण हिमांशु शेखर, उमाकांत शर्मा, प्रियरंजन शर्मा, अभिकर्ता सह भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा ,जिला भाजपा प्रवक्ता योगेश शर्मा,सुमन कुमार,रामाशीष शर्मा ,विजय शर्मा ,रघुवेन्द्र शर्मा,मिथलेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन हिमांशु शेखर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्र शर्मा ने किया।