कचनावा पंचायत मुखिया ने एन0डी0ए0 लीडर एवं मुख्यमंत्री से किया अपील

*कचनावा पंचायत मुखिया ने एन0डी0ए0 लीडर एवं मुख्यमंत्री से किया अपील*
                          अजय कुमार पाण्डेय।    जहानाबाद: ( बिहार ) मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली कचनावा पंचायत के मुखिया *अशोक कुमार* ने *एन0डी0ए0 लीडर एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि हाल ही में संपन्न बिहार - विधानसभा चुनाव 2020 का एक माह बीत चुका है और राजनीतिक समीक्षाअओ का दौर *तीव्र गति* से जारी है! संपन्न बिहार - विधान सभा चुनाव में बड़े उलटफेर के बाद *माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार* जी स्वयं हार जीत की समीक्षा कर रहे हैं! जिसकी चर्चा विभिन्न समाचार पत्रों/ इलेक्ट्रॉनिक चैनलो/ सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच आ रही हैं! इस बार की राजनीतिक उठापटक मैं जहानाबाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी ने पूरे *मगध प्रमंडल एवं शाहाबाद की राजनीति में* उबाल ला दिया! एन0डी0ए0 समर्थको में भ्रम एवं अविश्वास की स्थिति ने एन0डी0ए0 के सामाजिक समीकरण को तितर-बितर कर दिया! जिसका असर चुनाव परिणाम मे स्पष्ट दिखा! बदले राजनीतिक ताकत ने बिहार में *शांति और विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह* खड़ा कर दिया है! जिससे बिहार की जनता सहमी हुई है! समीक्षाओं के इस दौर में एन0डी0ए0 के राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरण को पुनः मजबूत करने की आवश्यकता है! चुकी इसके टूटने की शुरुआत *जहानाबाद* से हुई थी!  इसे दुरुस्त करने की शुरुआत भी *जहानाबाद* से ही होनी चाहिए!
 मुखिया ने लिखित पत्र में कहा है कि जहां तक मेरा मानना है की *जे0पी0 सेनानी,  समता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान में राज नारायण चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा* ऐसे नेता है!  जो एन0डी0ए0 के बिगड़े राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरण को न सिर्फ जहानाबाद में बल्कि पूरे बिहार में दुरुस्त कर सकते हैं! समाज के सभी वर्गों में सवीकार्य , सामाजिक एवं आर्थिक समता के पक्षधर, राजनीतिक सुचिता तथा विकास के प्रतीक श्री शर्मा एन0डी0ए0 कार्यकर्ताओं के मध्य पुनः विश्वास स्थापित करते हुए *राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरण* दुरुस्त करने में सक्षम है! जिससे बिहार में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत हो और *मगध एवं दक्षिण बिहार में उद्योग धंधे* की शुरुआत हो! अंत में मुखिया ने लिखित पत्र में आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री *नीतीश कुमार* जी चुनावी समीक्षा के उपरांत अपने मित्र *श्री शर्मा* को बिहार के नव निर्माण का साथी बनाएंगे! जिससे न सिर्फ सामाजिक गठजोड़ मजबूत हो बल्कि *जनता दल यूनाइटेड एवं एन0डी0ए0* राजनीतिक रूप से मजबूत हो! यह किसी पार्टी यह व्यक्ति के भविष्य का प्रश्न नहीं है! बल्कि यह *मगध तथा बिहार के भविष्य का प्रश्न* है!