औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आई0डी0 बम जंगल से हुआ बरामद*

*औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आई0डी0 बम जंगल से हुआ बरामद*                       *अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद : ( बिहार ) *आज गुरुवार को एस0एस0बी0 भालुआही एवं जिला पुलिस, ढिबरा थाना के सम्मिलित अभियान में झरना गांव के पास जंगल में छिपाकर रखी गई 02 आई0डी0 बम बरामद किया* गया! *जिसका प्रत्येक आई0डी0 बम का वजन लगभग 02 किलो ग्राम* था! *इस प्रकार से दोनों को मिलाकर  कुल  वजन लगभग 04 किलोग्राम* था! *जिसे नक्सलियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाया गया* था! *जिसे बम निरोधक दस्ता तथा एस0एस0बी0 की बी0डी0डी0 टीम की मदद से मौके पर ही विनिष्ट कर दिया* गया। *इस कार्यवाही में किसी भी प्रकार के जान -  माल का भी कोई नुकसान नहीं हुआ* है।