*उप - विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, तरार, दाउदनगर सभागार में आसन्न - पंचायत - चुनाव के मद्देनजर आयोजित की समीक्षा बैठक अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *शुक्रवार को

*उप - विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, तरार, दाउदनगर सभागार में आसन्न - पंचायत -  चुनाव के मद्देनजर आयोजित की समीक्षा बैठक            अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, तरार, दाउदनगर के सभागार में उप  -  विकास  -  आयुक्त, अंशुल कुमार द्वारा  आसन्न -  पंचायत -  आम - निर्वाचन 2021 के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की* गई। *इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से दाउदनगर क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हेतु भौतिक सत्यापन करने का निर्देश* दिया! *इसके अतिरिक्त पद वार नॉमिनेशन प्लान, क्लस्टर सेंटर का चयन, कम्युनिकेशन प्लान, नक्सल बूथ की सूची, पी0सी0सी0पी0 डिस्पैच सेंटर इत्यादि बिंदुओं पर भी समीक्षा की* गई। *साथ ही प्रखंड -  स्तरीय सभी कोषांग को एक्टिवेट करने का निर्देश दिया* गया। *मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी थानाध्यक्ष को पंचायत -  चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया* गया। *बैठक में बताया गया कि 15 दिनों के पश्चात पुनः प्रखंड - स्तरीय बैठक की* जायेगी, *एवं की गई कार्रवाई की पुनः समीक्षा की* जायेगी।
*इस बैठक में जिला पंचायती -  राज - पदाधिकारी, मुकेश कुमार सिन्हा, दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह, एस0डी0पी0ओ0 दाउदनगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दाउदनगर, अंचलधिकारी, दाउदनगर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित* हुए।