आखिर कब तक देश को भ्रमित करेगी मोदी सरकार - कांग्रेस

आखिर कब तक देश को भ्रमित करेगी मोदी सरकार - कांग्रेस।
रिपोर्टः डीके पंडित
 गया (बिहार
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि मोदी सरकार देश के किसान, मजदूर, एवम् आमजन के जायज मांगो को लेकर आंदोलनो को कब तक विपक्ष कि साजिश, टुकड़े - टुकड़े गैंग, देशद्रोही, पाकिस्तानी, खालिस्तानी, माओवादी, चीन के समर्थक, आदि बेतुका, गलत बयानी कर देश को भ्रमित करेगी।
        प्रो मिठू ने कहा कि आज देश के किसान विगत बीस दिनों से कड़ाके कि ठंड में खुले आसमान के नीचे अपने जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसे देश के प्रधानमंत्री विपक्षी साजिश एवम् विपक्ष के भड़काने वाली बात कह कर देशवासियों को गुमराह कर रहे है।
        देश में बढ़ रही बेहताशा महंगाई, बेरोजगारी, खराब आर्थिक स्थिति, पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य में वृद्धि, कोरोनावायरस महामारी संकट, आदि चीजों से देशवासियों का ध्यान भटकाने के लिए देश के प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा के सभी नेता, कार्यकर्ता सहित आर एस एस, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद्, ए वी भी पी, गौ रक्षा वाहिनी आदि सभी भाजपा के विंग एक साथ भ्रामक प्रचार कर देश के सभी जनहित के मुद्दों को कुंद करने की साज़िश रचने लगते है।
    प्रो मिठू ने कहा आज आवश्यकता है सभी विपक्षी दलों,  सामाजिक कार्यकर्ता, एवम् देश की 138 करोड़ देशवासी महान जनता को मोदी सरकार, भाजपा, आर एस एस सहित इनके सभी विंगो के भ्रामक प्रचार के भ्रमजाल को भेदते हुए जनहित में एकसाथ आवाज बुलंद कर इनके मंसूबे की चकनाचूर करने की।