जिला पदाधिकारी ने नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि वे सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत

जिला पदाधिकारी ने नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि वे सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत 
              गया, 7 अगस्त 2021,
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार
 टोक्यो ओलिंपिक 2021 में जैवलिन थ्रो (भाला फेक) फाइनल में श्री नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनके स्वर्ण पदक जीतने से भारत का मस्तक ऊंचा हुआ और सभी भारतीयों ने गौरव का एहसास किया।
               जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह ने नीरज चोपड़ा द्वारा जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतकर भारतीयों के स्वर्ण पदक की आकांक्षा को पूरा किया है। जिला पदाधिकारी ने नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि वे सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
               जिला पदाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि नीरज चोपड़ा के पद चिन्हों पर चलते हुए हमारे और भी खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धा में देश का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने नीरज चोपड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
जिला पदाधिकारी ने नीरज चोपड़ा को गया जिलावासियों की तरफ से भी बधाई एवं शुभकामना दिया है।