भाजपा के वरीय नेता, गया जिला के पूर्व प्रवक्ता विजय कुमार का आकस्मिक निधन

भाजपा के वरीय नेता, गया जिला के पूर्व प्रवक्ता विजय कुमार का आकस्मिक निधन
रिपोर्टःडीके पंडित
 बोकारो में आज सुबह लगभग छः बजे हो गया। अंतिम संस्कार गया के विष्णु घाट पर किया गया।
     अंतिम संस्कार में भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू, भाजपा नेता अखौरी निरंजन, वार्ड 13 पार्षद राहुल कुमार, दिलीप भारती आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
     पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने विजय कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि गया जिला भाजपा ने एक बोद्धिक व्यक्तित्व को को दिया है।पूरा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया। भाजपा के कार्यकर्ता निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे प्रतिभा वान व्यक्ति को असमय चला जाना भाजपा के लिए अपूरणिय क्षति है।
  शोक व्यक्त करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र राम, नरेश चौधरी,भाई जी, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, कंचन सिन्हा, विशेश्वर प्रसाद सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, गजेन्द्र दास, सरयु ठाकुर, महेश शर्मा, कुमार सत्यशील, दिनेश कुमार सिंह,अजय कुमार, प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह दांगी गण्यमान्य लोग मौजूद हुऐ।