लगभग छः लाख की लागत से पी.सी.सी.पथ का निर्माण का उद्घाटन:पूर्व विधान पार्षद।

लगभग छः लाख की लागत से पी.सी.सी.पथ का निर्माण का उद्घाटन:पूर्व विधान पार्षद।
रिपोर्टःडीके पंडित 
गयाबिहार
गया। खिजरसराय प्रखंड के पंचलख ग्राम में लगभग छः लाख की लागत से पी.सी.सी.पथ का निर्माण का उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के कर कमलों द्वारा किया गया।
    उक्त अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने कहा कि पंचलख ग्राम फल्गु नदी के तट पर अवस्थित है। अभी फल्गु नदी में रबड़ लाइनिंग किया जा रहा है। रबड़ लाइनिंग होने से फल्गु नदी का अस्तित्व खतरे में है। फल्गु नदी को अंत: सलिला के नाम से भी जाना जाता है,अंत: सलिला का मतलब अंदर से जल का प्रवाह, जब रबड़ लाइनिंग किया जायेगा तो पानी का रिसाव बालू के अंदर नहीं है पायेगा, जिसका परिणाम गया के लोगों को जलस्तर की कमी महसूस होगी। गया जिला वासियों को भूजल स्तर कम होने से आनेवाले समय में पानी की किल्लत हो सकती है, साथ साथ फल्गु नदी का पानी और बालू का महत्व भी कम हो जायेगा। प्रकृति से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है। प्रकृति से खिलवाड़ के ही कारण ही असामायिक बारिश, भूस्खलन, भूकंप और अनेकों प्रकार वैश्विक महामारी फैलती है। आज़ तक कोई भी देश प्रकृति आपदाओं से बचने में कामयाब नहीं हो सका है। हमारे देश के प्रमुख वेद शास्त्रों ने प्रकृति आपदाओं से बचने का उपाय बताया गया है।
  उक्त अवसर भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,अत्री मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, रामानुज शर्मा, सच्चिदानंद दांगी, मनोज शर्मा,प्रमानंद मुखिया उपस्थित थे।