समाहरणालय, गया (जिला जन सम्पर्क शाखा)                  गया, 09 अगस्त, 2021, *पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन बिहार के सौजन्य से जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत बिहार पृथ्वी दिवस 2021 के अवसर पर आज ब्रह्म वन, प


                 गया, 09 अगस्त, 2021, *पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन बिहार के सौजन्य से जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत बिहार पृथ्वी दिवस 2021 के अवसर पर आज ब्रह्म वन, पहाड़पुर, गया के वन विभाग के जमीन में आयुक्त मगध प्रमंडल गया श्री मयंक वरवड़े, जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री आदित्य कुमार तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यक्तियों को पेड़ों की रक्षा हेतु संकल्प दिलाया गया* की मैं संकल्प लेता हूं/ लेती हूं कि  प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल कर वृक्ष बनाऊंगा/ बनाउंगी। अपने आसपास के तालाब नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करूंगा/ करूँगी। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगा/ करूँगी। आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करूंगा/ करूँगी एवं इस्तेमाल के बाद जल को बंद कर लूंगा/ लुंगी। अपने घर, विद्यालय, आस पड़ोस में वर्षा के जल संचय हेतु अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करूंगा/ करूँगी। बिजली के उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करूंगा/ करूँगी। घर से बाहर निकलते समय बिजली के बल्ब एवं पंखा को बंद कर दूंगा/ दूंगी। अपने घर, विद्यालय एवं आस-पड़ोस को सुरक्षित रखते हुए वहां से निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान में डालूंगा/ डालूंगी। प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े, कागजात के थैलों का उपयोग करूंगा/ करूँगी और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा/ करूँगी। जीव जंतु एवं पशु पक्षियों के प्रति प्रेम का भाव रखूंगा/ रखूँगी इनके लिए यथासंभव दाना पानी की व्यवस्था करूंगा/ करूँगी। नजदीक के कार्य पैदल अथवा साइकिल से करूंगा/ करूँगी। कागज के अनावश्यक उपयोग नहीं करूंगा/ करूँगी एवं अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करूंगा/ करूँगी। मैं खुले में शौच नहीं कर शौचालय का उपयोग करूंगा/ करूँगी।
   इसके उपरांत आयुक्त मगध प्रमंडल, जिला पदाधिकारी गया तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने ब्रह्म वन, पहाड़पुर, गया में भ्रमण कर जायजा लिया गया।