*दाउदनगर, अनुमंडल पदाधिकारी ने गोह प्रखंड एवं अंचल का किया औचक निरीक्षण

*दाउदनगर, अनुमंडल पदाधिकारी ने गोह प्रखंड एवं अंचल का किया औचक निरीक्षण                          अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *सोमवार दिनांक - 09 अगस्त 2021 को अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर, अनुपम सिंह द्वारा गोह प्रखंड एवं अंचल का औचक निरीक्षण किया* गया। 
*निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अधिकतर कर्मी समय से कार्यालय नही आते* हैं! *ब्लॉक में प्रतिनियुक्त 22 कर्मी तथा अंचल में 04 कर्मी पूर्वाहन 11 बजे तक अनुपस्थित* थे। *कुछ कर्मी 11.30 बजे के बाद ऑफिस में उपस्थित* हुए। *जिसके कारण सभी लोगों का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी  को दिया* गया। *औचक निरीक्षण में कुछ तकनीकी कर्मियों द्वारा बताया गया कि वे फील्ड में* हैं! *उनसे वीडियो कॉल से बात कर सही वस्तु स्थिति जानने का प्रयास किया* गया। *इनमें से सिर्फ एक कर्मी ही फील्ड में* थे! *लेकिन अन्य सभी बहाना करते हुए पाए* गए। *प्रखंड -  स्तरीय पर्यवेक्षक पदाधिकारी में सिर्फ बी0पी0आर0ओ0 ही उपस्थित* थे! *अन्य सभी अनुपस्थित* थे। *बी0पी0आर0ओ0 को निदेश दिया गया कि पंचायत - स्तरीय कर्मियों का पंचायत सरकार भवन पर उपस्थित पंजी में उपस्थिति दर्ज* कराएंगे। *कोई भी कर्मी अधिकृत कार्यालय में बिना उपस्थिति दर्ज किए फील्ड में नही* जाएंगे। *यदि ईमरजेंसी में जाना* पड़े! *तब इसकी सूचना अपने पदाधिकारी को अवश्य* दें। *इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा  गोह थाना, ,उपहरा एवम बन्देया के साथ भूमि विवाद की समीक्षा की* गई, *तथा विधि - व्यवस्था संधारण हेतु निदेश दिया* गया। *अराजक तत्वों के विरुद्ध  धारा - 107 का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया* गया। *बरसात के कारण नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ* है! *इसलिए सभी थाना प्रभारी एवम अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया कि चौकीदार के माध्यम से लोगो को सचेत करें कि कोई भी प्राइवेट नाव का परिचालन न* करें, *तथा नदी में स्नान न* करें। *छोटे बच्चों पर लोग विशेष रूप से ध्यान* दें। *भ्रमण के दौरान पाया गया कि देवहरा पूल के पास नदी में बच्चे नहा रहे* थे! *जलस्तर बढ़ने से दुर्घटना हो सकती* है। *इसलिए थाना की गश्ती गाड़ी ऐसे स्थलों की निगरानी* रखें, *तथा लोगों को सचेत* करें।
*इसके अतिरिक्त पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर बूथों का भी भ्रमण किया* गया। *इस दौरान साथ मे दाउदनगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवम डी0सी0एल0आर0, दाउदनगर, संजय कुमार उपस्थित* थे। *इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गोह प्रखंड के आर0टी0पी0एस0 काउंटर का भी औचक निरीक्षण किया* गया। *इस दौरान लोगों को काउंटर पर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का भी निर्देश दिया* गया। *साथ ही मास्क नहीं लगाए पाए गए लोगो के बीच मास्क का वितरण भी किया* गया। *जिसकी विभागीय प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, औरंगाबाद, कृष्णा कुमार द्वारा भी दिया* गया!