आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकर्षक, शिक्षाप्रद एवं जनहित मामले से जुड़े झांकी प्रदर्शन क

     आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकर्षक, शिक्षाप्रद एवं जनहित मामले से जुड़े झांकी प्रदर्शन क
             गया, 10 अगस्त, 2021, 
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार
उप विकास आयुक्त, गया श्री सुमन कुमार की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आकर्षक, शिक्षाप्रद एवं जनहित मामले से जुड़े झांकी प्रदर्शन करने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। 
            बैठक में निदेश दिया गया कि झांकी से संबंधित विषय वस्तु/थीम का विस्तारपूर्वक उल्लेख करते हुए इसे निदेशक, डीआरडीए को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 
             बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि झांकी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोविड 19 टीकाकरण से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार आपूर्ति विभाग द्वारा जन वितरण प्रणाली/राशन कार्ड का वितरण, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान, शिक्षा विभाग द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा सात निश्चय अंतर्गत नल जल योजना, कृषि/आत्मा विभाग द्वारा बदलते परिवेश में लेमन ग्रास की खेती, नेहरू युवा केंद्र द्वारा कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम, उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध विषयक झांकी निकाली जाएगी।
             बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झांकी प्रदर्शन हेतु वे वाहन की आवश्यकता संबंधी मांग जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजें।
             बैठक में निदेशक, डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।