*मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग, अंतर्गत 2715.33 करोड़ की 983 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *मंगलवार दिन

*मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग, अंतर्गत 2715.33 करोड़ की 983 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया                                        अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *मंगलवार दिनांक -  10 अगस्त 2021 को स्वास्थ -  विभाग, अंतर्गत 2715.33 करोड़ की 983 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ, उद्घाटन एवं लोकार्पण माननीय, मुख्यमंत्री,, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा किया* गया। *इस क्रम में 33.64 करोड़ की लागत से औरंगाबाद जिले के सदर - अस्पताल, औरंगाबाद का मॉडल - अस्पताल के रूप में उन्नयन एवं 100 बेड के मातृ शिशु ,अस्पताल का निर्माण कार्य का शिलान्यास, हसपुरा प्रखंड में 6.8 करोड़ की लागत से सामुदायिक -  स्वास्थ्य -  केंद्र, सामुदाय - स्वास्थ्य -  केंद्र,  देवन, मदनपुर प्रखंड के प्रति सामुदायिक - स्वास्थ्य - केंद्र परिसर में चिकित्सक एवं स्टाफ क्वार्टर भवन  (1.28 करोड़ रूपए प्रति इकाई ) का उद्घाटन,  दाउदनगर प्रखंड के ग्राम हिच्छन बिगहा में 26 लाख की लागत वाले स्वास्थ्य -  उप -  केंद्र का उद्घाटन तथा सदर - अस्पताल, औरंगाबाद में आर0टी0पी0सी0आर0 लैब ( 1.2 लाख ) का लोकार्पण किया* गया। *साथ ही साथ सदर - अस्पताल, औरंगाबाद में जीविका के सहयोग से 'दीदी की रसोई' नामक नवाचार योजना का प्रारंभ किया* गया। *दीदी की रसोई योजना के अंतर्गत सदर -  अस्पताल में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया* जाएगा। *भर्ती मरीजों के भोजन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दर एक सौ पचास  रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन का भुगतान जीविका को किया* जाएगा. *मरीजों के परिजन और अन्य को न्यूनतम दर पर भोजन उपलब्ध* होगा  *जिसके लिए स्वयं लाभार्थी को भुगतान करना* होगा। *इसमें काम करने वाली महिलाओं  ( दीदियों ) को जीविका के सौजन्य से प्रशिक्षण भी दिलाया गया* है *ताकि भोजन बनाते एवं खिलाते वक्त खाने की पोष्टिकता,  गुणवत्ता और स्वछता का विशेष ध्यान रखा जा* सके। *सदर - अस्पताल, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल, उप -  विकास -  आयुक्त, अंशुल कुमार एवं सिविल सर्जन, डॉ0 कुमार वीरेंद्र प्रसाद द्वारा दीदी की रसोई के लोकार्पण के क्रम में सारी विधि -  व्यवस्था का भी जायजा लिया* गया। *स्वास्थ्य - विभाग के डी0पी0एम0, डॉ0 कुमार मनोज एवं जीविका के डी0पी0एम0, पवन कुमार द्वारा संपूर्ण व्यवस्था का विवरण दिया* गया। *इस क्रम में बताया गया कि सदर -  अस्पताल, औरंगाबाद, में जागृति समूह द्वारा दीदी की रसोई का संचालन कराया जा रहा* है। *जिला पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिले का स्वास्थ्य - विभाग प्रगति की दिशा में अग्रसर हुआ* है! *जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य - सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हम सतत प्रयत्नशील* हैं। *दीदी की रसोई का लाभ अस्पताल में आए हुए सुविधा भोगियों के अतिरिक्त सामान्य जन भी ले सकते* हैं। *इस अवसर पर अपर - मुख्य - चिकित्सा -  पदाधिकारी, डॉ0 किशोर कुमार, बुडको के एक्सक्यूटिव इंजीनियर, टी0पी0 वर्मा, जिला संचारी -  रोग - पदाधिकारी, डॉ0 रविरंजन, जिला - लेखा - प्रबंधक, अश्वनी कुमार, डी0पी0सी0, नागेंद्र कुमार केसरी, अस्पताल -  प्रबंधक, हेमंत राजन, जीविका के जॉब मैनेजर, विमलेश विक्रांत, कम्युनिकेशन मैनेजर, राजीव रंजन, नॉन फॉर्म  मैनेजर, रिंकी कुमारी, प्रोक्योरमेंट मैनेजर श्रीकांत वर्मा, फाइनेंस मैनेजर, चंदन सिंह सहित स्वास्थ्य - विभाग के अन्य पदाधिकारी  एवं कर्मी, स्थानीय बुद्धजीवी लोग भी उपस्थित* रहे! *जिसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, औरंगाबाद, कृष्णा कुमार ने दिया* है!